MP News: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 4 कर्मचारी निलंबित, 9 बर्खास्त, वेतन वृद्धि रोकी, 9 को शोकॉज नोटिस

MP NEWS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में सरकारी कामों में लापरवाही पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। अधिकारी कर्मचारियों पर निलंबन (MP Suspend) की कार्रवाई जा रही है।सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बरतने पर विजयपुर पटवारी रोहित सिंह तोमर को एसडीएम नीरज शर्मा ने सोमवार को निलंबित कर दिया है। पटवारी पर विजयपुर और इकलोद सहित 2 हल्कों का प्रभार था। जिन्हें एसडीएम ने दूसरे पटवारियों को सौंप दिया है।विजयपुर हल्के का प्रभार पटवारी जगबीर सिंह राजावत और इकलोद हल्के का प्रभार पटवारी विकास धाकड़ को दिया गया है।

यह भी पढ़े..Transfer News 2022: बड़ा फेरबदल, 31 अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर चोइथराम सब्जी मंडी का वीडियो वायरल होने के बाद अपर कलेक्टर और मंडी के भारसाधक अधिकारी राजेश राठौर ने प्रभारी धर्मेंद्र सिंह तोमर सहित 3 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है, वही 9 सुरक्षा कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई। सोमवार को अपर कलेक्टर ने मंडी का औचक निरीक्षण किया था, इस दौरान ड्यूटी पर तैनात 6 सुरक्षाकर्मी गैरहाजिर पाए गए थे। वही शनिवार सुबह मंडी में चोरी के आरोप में दो नाबालिग बच्चों को गाड़ी से बांधकर घसीटने के दौरान भी ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भी ध्यान नहीं दिया था।

लोक निर्माण और उद्यान विभाग की प्रभारी MIC सदस्य सुनीता कुशवाह की बैठक में उपस्थित होने के बजाय मोबाइल बंद करने और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा मांगी गई जानकारी ना देने वाले क्षेत्रीय अधिकारी रवि गोड़िया को नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने निलंबित कर दिया और जनकार्य विभाग में अटैच किया है। इसके साथ ही क्षेत्र क्रमांक दो का अतिरिक्त दायित्व जेडओ क्रमांक तीन राजेश परिहार को दिया गया है।

IMD Alert: चक्रवाती हवाओं का दिखेगा असर, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यहां ठंड-कोहरे में वृद्धि

वही ग्वालियर को सीएम हेल्पलाइन में बी ग्रेड मिलने पर 9 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण में नगर निगम को 78.96 % अंकों के साथ प्रदेशभर में बी ग्रेड हासिल हुई है, जिसके बाद 9 अधिकारियों विद्युत शाखा के सहायक यंत्री देवीसिंह राठौर, प्रकाश व्यवस्था के कार्यवाहक उपयंत्री महेंद्र कुशवाह, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र परमार , मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी वैभव श्रीवास्तव , PHE कार्यपालन यंत्री संजय सिंह सोलंकी, नोडल अधिकारी मदाखलत केशव चौहान, सीवर सेल के उपयंत्री राजेश शर्मा ,विद्युत उपयंत्री अभिलाषा बघेल और पेयजल व्यवस्था के प्रभारी सहायक यंत्री APS भदौरिया अधिकारियों को नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल ने एक-एक वार्षिक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने के लिए शोकॉज नोटिस जारी किया हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews