MP News: भारी बारिश के चलते इन जिलों के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित, कलेक्टरों ने जारी किए आदेश

mp school News

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। नदी नाले उफान पर आ गए है, सड़कों पर जल भराव की स्थिति बन गई है, कई मार्गों का संपर्क टूट गया है, कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है, ऐसे में मध्य प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों में आज सोमवार 22 अगस्त की छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस संबंध में जिला कलेक्टरों ने आदेश भी जारी कर दिए है । वही लोगों से सावधान और सुरक्षित रहने की अपील की है।

यह भी पढ़े.. Bank Holiday 2022: जल्द निपटा लीजिए जरूरी काम, सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

लगातार हो रही वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए सीहोर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित तथा जलभराव वाले संभावित निचले स्थानों से सुरक्षित सुरक्षित ऊंचे स्थानों की ओर जाने की अपील की है। जिले में लगातार हो रही वर्षा को दृष्टिगत रखते कलेक्टर ने 22 अगस्त 2022 को जिले के सभी प्ले स्कूल, आंगनबाडी केन्द्रों एवं कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त शासकीय,अशासकीय, CBSE, तथा केन्द्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है।कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण जिन पुल , पोलियो, रपटों के ऊपर से पानी बह रहा हो, उन्हें पार नहीं करें। आवश्यक होने पर आवागमन के लिए सुरक्षित मार्गों का उपयोग करें।

यह भी पढ़े.. भोपाल पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह का शिवराज ने किया जोरदार स्वागत, आज करेंगे कई कार्यक्रमों में शिरकत

नर्मदापुरम जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि के दृष्टिगत कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह ने बच्चों की सुरक्षा के लिए जिले के सभी शासकीय / अशासकीय/ केंद्रीय स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में आज 22 अगस्त 2022 का अवकाश घोषित किया है।जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश के कारण नदी नाले, पुल पुलिया उफान पर हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने जनसामान्य से अपील की है कि वे पुल- पुलियो के ऊपर से पानी बहने की दशा में इसे पार न करें। कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को भी निर्देश दिए हैं कि वे सजग रहें, ऐसे नदी नाले पुल पोलियो की निगरानी करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews