Hindi News

MP Politics: कांग्रेस के पूर्व सीएम की प्रतिमा के लिए BJP MLA की बड़ी मांग

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
MP Politics: कांग्रेस के पूर्व सीएम की प्रतिमा के लिए BJP MLA की बड़ी मांग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की राजनीति (MP Politics) में नारायण त्रिपाठी (narayan Tripathi) अपने अंदाज और स्पष्ट बातों के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर से उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Sivraj) से ऐसी मांग कर दी है। जिसके लिए प्रदेशवासियों सहित कांग्रेसी उनके इस अंदाज की दाद देते होंगे।

दरअसल सीएम शिवराज को लिखे अपने पत्र में नारायण त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह (Arjun Singh), केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री जैसे गरिमा पद पर हैं। इसके साथ ही उन्हें भारतीय राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता। MP Politics में अर्जुन सिंह के गौरव और जन जन के नेता होने की कथा आज की नहीं है।

मध्य प्रदेश सहित भारतीय राजनीति में अर्जुन सिंह एक सशक्त पहचान रखते हैं। जिसके बाद राजधानी भोपाल के नानके तिराहे पर उनकी प्रतिमा को स्थापित किया जाना सुनिश्चित किया गया था लेकिन लंबे समय तक प्रतिमा का अनावरण नहीं किया गया है। वहीं बाद में तिराहे के चौड़ीकरण के नाम पर अर्जुन सिंह के प्रतिमा को व्यापम चौराहे पर स्थापित कर दिया गया। जहां से लंबे समय तक उत्तर प्रतिमा अनावरण की प्रतीक्षा में है।

Read More : कर्मचारियों के वेतन में होगी बंपर बढ़ोतरी! खाते में 26 हजार तक आएगी राशि, 1 करोड़ को मिलेगा लाभ

इतना ही नहीं नारायण त्रिपाठी ने कहा कि भोपाल नगर निगम के अधिकारियों ने CM से अनावरण का समय मांगा था लेकिन व्यस्तता के कारण अब तक पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण ना होना विंध्य जन सहित मेरे लिए भी आज अपमान का विषय है। वही इस महान व्यक्तित्व और विंध्य के महान नेता की प्रतिमा का बार-बार अपमान होने से हम सब खुद को अपमानित और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

इसके साथ ही साथ नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज से मांग की है कि विंध्य के इस महान जननायक की प्रतिमा का अनावरण स्वीकृत किया जाए और इस अवसर पर गरिमामय आयोजन के निर्देश दिए जाएं। जिससे विंध्य जन इस बात पर गौरवान्वित हो सके और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इसमें शामिल हो सके। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के लिए हम सब की तरफ से यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews