MP School : नए सत्र में बंद होंगे 151 सरकारी स्कूल, जिला शिक्षा अधिकारी ने तैयार किया प्रस्ताव, ये है कारण

emrs admission 2022-23

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के 151 सरकारी स्कूलों (MP School) को बंद करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मार्च में इसे राज्य शिक्षा केंद्र (state education center) के पास भेज दिया जाएगा। दरअसल गुना (Guna) में यह कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (District Education Officer) कार्यालय में प्रस्ताव को तैयार कर लिया गया है। बता दें कि स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम है। इसके लिए यह कार्रवाई की गई है।

प्रदेश के गुना जिले के 151 सरकारी स्कूल को बंद किया जाएगा। इन स्कूलों में छात्रों की संख्या 15 से कम बताई गई है। जिसके बाद इसे बंद करने की तैयारी कर ली गई है। वही इन स्कूलों के बच्चों को पास के शासकीय स्कूलों में शामिल किया जाएगा।

Read More : MP College : आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगा लाभ, बनाई गई समिति, अधिसूचना जारी

मामले में जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि अभी इन स्कूलों को बंद नहीं किया जा सकता है लेकिन नए सत्र में इन छात्रों को पास के स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। अभी जानकारी के मुताबिक इन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या 2 के करीब है। वहीं इन स्कूलों के क्षेत्र में आने वाले कई छात्र निजी स्कूलों में पढ़ते हैं। इस वजह से कम छात्रों की संख्या को देखते हुए उन्हें अन्य स्कूलों में शामिल कर दिया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव के बाद कई लोगों का कहना है कि शिक्षा शिक्षक को हटाना चाहिए। स्कूल बंद करने का विचार पूरी तरह से उचित नहीं है। साथ ही एक प्रस्ताव के मुताबिक नियमित शिक्षक के जगह अतिथि शिक्षकों को स्कूल भवन अनुबंध के आधार पर देकर छात्रों के भविष्य को सुदृढ़ किया जा सकता था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews