Hindi News

MP Teacher Recruitment : चयनित शिक्षकों के लिए राहत की खबर, 12 हजार से अधिक को नियुक्ति पत्र जारी

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:
MP Teacher Recruitment : चयनित शिक्षकों के लिए राहत की खबर, 12 हजार से अधिक को नियुक्ति पत्र जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में शिक्षकों (Teachers) के लिए राहत की खबर है। दरअसल चयनित शिक्षकों (selected teachers) की अंतिम सूची (final list) जारी कर दी गई है। लोक शिक्षण संचनालय द्वारा नियुक्ति पत्र (appointment letter) जारी कर दिए गए हैं। जिसमें करीब 12043 चयनित शिक्षकों (MP Teacher Recruitment) MP Teacher Recruitmentके नाम नियुक्ति पत्र में शामिल किए गए हैं।

इसके साथ ही लोक शिक्षण संचनालय ने कहा कि जिनके नाम प्रतीक्षा सूची में है, वह 18 अक्टूबर तक अपील कर सकते हैं। जिसकी समिति द्वारा सुनवाई की जाएगी। वही उस मामले का समाधान किया जाएगा। ज्ञात हो कि अंतिम चयन सूची में 8382 उच्च माध्यमिक शिक्षक जबकि 3701 माध्यमिक शिक्षक के नाम शामिल है।

Read More: Disney India ने की 2021-22 मूवी स्लेट की घोषणा, दिवाली पर 6 भाषाओं में होगी रिलीज

इससे पहले 2018 में 30000 पदों पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया नियुक्त की गई थी। जिसमें MPPEB द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया था। वही 500000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से ढाई लाख अभ्यर्थी पास हुए थे। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 20,672 पद स्वीकृत किए गए थे। जिस पर अब दस्तावेज सत्यापन का काम पूरा हुआ है।

हालांकि दस्तावेज सत्यापन के बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया रुकी हुई थी। जिसे हाईकोर्ट के आदेश के बाद जल्द से जल्द पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए थे। वही नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद अब सभी अभ्यर्थियों को अपने गृह जिले में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जॉइनिंग करनी होगी। जिसके बाद 5 दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

Selection Final List 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews