Hindi News

MP Transfer : मध्यप्रदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले, यहां देखे लिस्ट

Written by:Kashish Trivedi
Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में तबादलों (MP Transfer) का दौर जारी है। एक बार फिर से राज्य पुलिस सेवा संवर्ग (SPS Cadre) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Add. Superintendents of police) को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। यहाँ देखें लिस्ट :-

जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सीहोर समीर कुमार यादव को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला विदिशा नियुक्त किया गया। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स इंदौर, गीतेश कुमार गर्ग को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सीहोर नियुक्त किया गया है।

Read More :  Katni News: करोड़ों का आसामी निकला सोसायटी सेल्समैन, लोकायुक्त का छापा, अवैध संपत्ति जब्त

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल, प्रतिमा मैथ्यू को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पुलिस महा निरीक्षक शहडोल किया गया है। साथ ही सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, अमित कुमार वर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल नियुक्त किया गया।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews