MP Weather: एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, 18 जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, मानसून ट्रफ और चकवात के साथ 4 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है और पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी है।ग्वालियर चंबल में 9 व 10 अक्टूबर को भारी वर्षा हो सकती है। 13 अक्टूबर तक बारिश और बादल छाने के आसार है।एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने आज शनिवार 8 अक्टूबर 2022 को 18 जिलों में गरज चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही 7 संंभागों और 6 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों-डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर, प्रमोशन-नियुक्ति पर बड़ी अपडेट, ऐसे मिलेगा लाभ

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार,आज इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत कई शहरों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि भोपाल-जबलपुर में रिमझिम के आसार हैं। 10 अक्टूबर तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती है। बारिश का दौर 24 अक्टूबर तक जारी रह सकता है।आज शनिवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। गुजरात पर बने चक्रवात के आगे बढ़कर उत्तरी मध्य प्रदेश पर आने के आसार हैं, इसके कारण 12 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़े..MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 26 जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

वर्तमान में एक साथ 4 वेदर सिस्टम एक्टिव है। तेलंगाना एवं उससे लगे विदर्भ पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात शनिवार को दक्षिणी गुजरात पर आ गया है। आंध्र के तट से लेकर एक ट्रफ लाइन पश्चिमी मप्र से होकर उत्तराखंड तक बनी हुई है। आंध्र के तट से एक अन्य ट्रफ लाइन गुजरात तक मौजूद है। वही अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आ रही है और पूरे मध्य प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश हो रही है।

MP Weather Update Today

इन जिलों अति भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट

ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, भिंड और मुरैना

इन जिलों में भारी बारिश येलो अलर्ट

गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर, राजगढ़, देवास, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, झाबुआ, खरगोन ।

गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने का अलर्ट

जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम,इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग। रीवा, सीधी, सतना, पन्ना,छतरपुर और सागर जिले।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

धार, दतिया, रतलाम, खरगोन, ग्वालियर में दो से 3 इंच बारिश। उज्जैन, इंदौर, भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला, रायसेन, नौगांव, खरगोन, खंडवा, नरसिंहपुर, सतना, उमरिया, सागर, नर्मदापुरम, दमोह, बेतूल, खजुराहो, जबलपुर में भी बारिश हुई।पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक शिवपुरी में 124, धार में 80, दतिया में 65.8, रतलाम में 60, खरगोन में 48.6, ग्वालियर में 46.9, गुना में 33, नरसिंहपुर में 24.4, उज्जैन में 17.4, इंदौर 17.2, भोपाल में 16.3, छिंदवाड़ा में 7.6, मंडला में 7.3, रायसेन में 6.4, नौगांव में छह, खंडवा में 4.3, नरसिंहपुर में तीन, सतना में 1.8, उमरिया में 1.8, सागर में 1.1, नर्मदापुरम में एक, दमोह में एक, बैतूल में एक, खजुराहो में एक, जबलपुर में 0.7 मिलीमीटर वर्षा हुई। मलाजखंड में बूंदाबांदी हुई।

24 अक्टूबर तक बारिश के आसार

  • 9 अक्टूबर तक ग्वालियर, बुंदेलखंड और बघेलखंड, भोपाल, नर्मदापुरम।
  • 9 से 12 अक्टूबर तक भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, बघेलखंड, इंदौर और महाकौशल।
  • 12 से 15 अक्टूबर तक बुंदेलखंड, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, बैतूल, खंडवा में कहीं-कहीं हल्की से तेज बारिश।
  • 15 और 18 अक्टूबर तक: गुना, अनूपपुर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर और छिंदवाड़ा।
  • 18 से 21 अक्टूबर तक: बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, शिवपुरी, अशोक नगर, विदिशा, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह ।
  • 21 से 24 अक्टूबर तक बालाघाट, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, विदिशा में कहीं-कहीं बारिश के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews