
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्यप्रदेश (MP Weather Today) में आज मौसम के मिजाज फिर बदल गए है। भले ही प्रदेश के 41 जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन बौछार का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बौछार देखने को मिली है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज सोमवार 11 अक्टूबर 2021 को 10 जिलों में बारिश (Rain) की संभावना जताई है।वही 5 जिलों में बिजली चमकने और गजरने के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। इधर, नए वेदर सिस्टम के चलते 14 से 17 अक्टूबर के बीच बारिश के आसार बन रहे है।
यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को 15% बोनस का तोहफा, 38000 तक का होगा लाभ, जानें कब आएगी खाते में राशि
मौसम विभाग (MP Weather Update) की मानें आज 11 अक्टूबर 2021 को खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर,झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम उज्जैन, देवास, शाजापुर और आगर में बारिश की संभावना है।वही खरगोन, धार, अलीराजपुर और झाबुआ में बिजली चमकने और गिरने के आसार है। इसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही पूरे हफ्ते कहीं कहीं बारिश के आसार है।ग्वालियर-चंबल समेत 41 जिलों से मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है, लेकिन अन्य राज्यों से नमी मिलने के चलते कहीं कहीं बारिश हो रही है
यह भी पढ़े.MP Corona Update: कोरोना की रफ्तार तेज, आज फिर 14 पॉजिटिव, एक्टिव केस 130 पार
मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की मानें तो वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है, जिसके चलते मंगलवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इस सिस्टम के आगे बढ़ने पर इसका प्रभाव 16-17 अक्टूबर को मप्र में दिखने के आसार हैं। 14 से 17 अक्टूबर के बीच गरज चमक आंधी के साथ इंदौर, भोपाल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद भी वेदर सिस्टम बनते है तो बौछारें होती रहेंगी। यह मानसून के बाद की बारिश मानी जाएगी।वही दक्षिण राज्यों में बारिश का सिलसिला पूरे हफ्ते जारी रहने वाला है।
इन जिलों से मानसून विदा
- 8 अक्टूबर को ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर और नीमच से मानसून की विदाई हुई। विदा होने की सामान्य तारीख 30 सितंबर है। इस हिसाब से अबकी बार 8 दिन की देरी से मानसून ने वापसी की है।
- 9 अक्टूबर को भोपाल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के सभी जिलों से विदाई हो गई। वहीं भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, मंदसौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार, इंदौर, आगर, देवास, शाजापुर, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला और डिंडोरी जिलों से भी वापसी हुई। यहां 4 दिन की देरी से मानसून ने विदाई ली है। अमूमन 5 अक्टूबर को मानसून की वापसी हो जाती है।
इन जिलों से जल्द होगी वापसी
- इंदौर संभाग के खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर और अलीराजपुर
- होशंगाबाद (नर्मदापुरम) संभाग के हरदा और बैतूल
- जबलपुर संभाग के छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और कटनी

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

