Hindi News

MP Weather : अगले 48 घंटों में और बढ़ेगी ठंड, तेजी से गिरेगा पारा , छाया रहेगा कोहरा, चलेगी ठंडी हवाएं, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ रही है। पश्चिम विक्षोभ के असर से भी उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं।
MP Weather : अगले 48 घंटों में और बढ़ेगी ठंड, तेजी से गिरेगा पारा , छाया रहेगा कोहरा, चलेगी ठंडी हवाएं, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

MP Weather News: जैसे जैसे नवंबर का महीना खत्म होने को है वैसे वैसे मध्य प्रदेश में सर्दी का कहर बढ़ता ही जा रहा है।सोमवार को प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही 49 साल बाद नवंबर के महीने में भोपाल में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नवंबर महीने में लगातार चार दिन तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहना भोपाल के लिए नया रिकॉर्ड है।

एमपी मौसम विभाग ने इस हफ्ते शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी की है। हवाओं का रुख उत्तरी होने से अगले 48 घंटों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ, पहाड़ों पर बर्फबारी और जेट स्ट्रीम के असर से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

MP Meteorological Department का ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम और पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरे कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है।हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ रही है। पश्चिम विक्षोभ के असर से भी उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • सोमवार को पचमढ़ी में रात का तापमान 5.6 डिग्री और मंडला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज ।
  • राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा।
  • इंदौर में न्यूनतम 13.6 डिग्री जबकि अधिकतम 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • ग्वालियर में न्यूनतम 11.2 और अधिकतम 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • जबलपुर में न्यूनतम 9.9 और अधिकतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • रायसेन में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • छिंदवाड़ा में 10.6 डिग्री , गुना-खरगोन में 11 डिग्री , रीवा और टीकमगढ़ में पारा 11.2 डिग्री तक पहुंचा।
  • खंडवा और रीवा में 11.4 डिग्री, सतना में 11.5 डिग्री, और बैतूल में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
  • सिवनी और सीधी में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज।
  • दमोह और खजुराहो में 12.4 डिग्री, रतलाम में 12.5 डिग्री और नरसिंहपुर में 12.6 डिग्री रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews