Hindi News

MP Weather: मप्र में फिर बिगड़ेगा मौसम, सोमवार से बारिश के आसार, ओलावृष्टि की भी संभावना

Written by:Pooja Khodani
Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक साथ तीन सिस्टम के एक्टिव होने से अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update )का मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। आज रविवार 26 दिसंबर को एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश  करेगा, जिसके चलते  देर शाम बादल छाने और 27 से 29 दिसंबर तक प्रदेश में कहीं-कहीं बौछारें (Rain) पड़ने के आसार हैं। वही ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। एमपी मौसम विभाग  (MP Weather Department) ने आज रविवार 26 दिसंबर 2021 को सभी जिलों के शुष्क रहने की संभावना जताई है, हालांकि 14 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलने वाली है गुड न्यूज! सैलरी में आएगा बंपर उछाल, जानें अपडेट

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में मौजूद है और आज एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करने वाला है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग मे एक चक्रवात बना हुआ है। इन तीनों सिस्टमों के प्रभाव से देर शाम बादल छाने के आसार हैं और फिर सोमवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश के आसार बनेंगे।सबसे ज्यादा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में देखने को मिलेगा।सोमवार को ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

27 व 28 दिसंबर को मावठ की बारिश हो सकती है और नमी बढ़ने से कोहरा छाएगा और रविवार के बाद तीन दिन तक हल्की बारिश होगी। इंदौर में 28 को 29 दिसंबर को हल्की बारिश होने की संभावना और 31 दिसंबर के बाद कोहरे के आसार है।  दतिया, भिंड, शिवपुरी, श्योपुर में बारिश के साथ ओलों की बौछार हो सकती है और ग्वालियर, मुरैना में बारिश होगी। भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद संभागों के जिलों में भी बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार-बुधवार को पूरे प्रदेश में बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले पड़ने की आशंका है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 24 घंटे बाद बदलेंगे मौसम के मिजाज, इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि के आसार, जानें अपडेट

मौसम विभाग (MP Weather Update Today) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया। भोपाल का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। रविवार सुबह इंदौर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 24.9 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.5 डिग्री दर्ज किया गया।जबलपुर में रविवार को सुबह 8: 30 बजे तक अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री रिकार्ड किया गया।

जानें अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है।26 से 28 दिसंबर के बीच राजस्‍थान के बीकानेर, जयपुर व अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की और मध्यम बारिश होने के आसार है।27 दिसंबर को पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूरे राजस्थान, ओडिशा और विदर्भ के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश या बूंदाबादी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक बारिश और हिमपात होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews