MP Weather: आज से बढेगी मानसून की सक्रियता, 7 सिस्टम एक्टिव, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वर्तमान में अलग अलग स्थानों पर 7 वेदर सिस्टम एक्टिव होने और अरब सागर के साथ बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी बढ़ने के कारण मानसून के दोबारा एक्टिव होने की उम्मीद बढ़ गई है।  एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज बुधवार 29 जून 2022 को 18 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही 4 संभागों के साथ 7 जिलों में बिजली गिरने और चमकने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।संभावना  जताई जा रही है कि आज मानसून ग्वालियर में दस्तक दे सकता है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को एक साथ मिलेंगे 2 तोहफे! 45000 से 1 लाख तक बढ़ेगी सैलरी, बकाया एरियर पर भी अपडेट

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, आज बुधवार 29 जून 2022 को रीवा,सतना, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल,डिंडौरी, छतरपुर, निवाड़ी, छिंदवाड़ा श्योपुर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया और बालाघाट में भारी से अति भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के साथ धार, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर, देवास और मंदसौर में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।अगले 24 घंटे में मानसून के तेजी से सक्रिय  होते ही पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने के संकेत है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast ) के अनुसार, वर्तमान में 7 वेदर सिस्टम एक्टिव है। एक अपतटीय द्रोणिका दक्षिण–गुजरात से केरल तक बनी हुई है और दक्षिण–पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर ओडिशा के तट पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात तक बनी हुई है और मध्यप्रदेश के मध्य में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है औप अरब सागर में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। वही मध्य क्षोभमंडल में विरूपक हवाएं (शियर जोन) सक्रिय हैं, इसके चलते अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से बड़े पैमाने पर नमी आ रही है और आज से फिर बारिश का दौर शुरू होने के आसार है।

यह भी पढे.. CG Weather: 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने चमकने का भी अलर्ट

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update ) के अनुसार, ग्वालियर अंचल में आज शाम तक मानसून के पहुंचने के आसार है और फिर जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश में तेजी आएगी। 30 जून व 1 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। 2 से 5 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। 3 से 5 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश और फिर 6 से 8 जुलाई तक मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियो में तेजी आएगी। 29 जून को रीवा, शहडोल, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के कुछ जिलों में एवं सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होगी। 30 जून एवं एक जुलाई को भी इस स्थिति में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews