MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 26 जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

IMD weather update

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है और प्रदेशभर में बारिश का दौर चल पड़ा है। पिछले 24 घंटे में 1 दर्जन से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने आज शुक्रवार 7 अक्टूबर 2022 को 26 जिलों में गरज चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही सभी संंभागों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 8 और 9 अक्टूबर को फिर से सिस्टम बन रहा है, जिसके असर से 20 के बाद तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

यह भी पढ़े..Rajasthan Weather: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, 23 जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार,वर्तमान में द्रोणिका लाइन तटीय आध्र प्रदेश, तेलंगाना विदर्भ होते हुए मध्य उप्र तक जा रही है ।बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी और हवा की दिशा ऊपरी सतह तक दक्षिण पूर्वी घूम रही है, जिसके असर नमी आ रही है और प्रदेशभर में बारिश हो रही है।वही दक्षिण आंध्रप्रदेश पर चक्रवाती घेरा बनने से अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के असर से 10 अक्टूबर तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती है। बारिश का दौर  24 अक्टूबर तक जारी रह सकता है।

यह भी पढ़े..UP Weather: 9 तक जारी रहेगा झमाझम का दौर, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 23 जिलों में बारिश की चेतावनी, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, 9 अक्टूबर तक ग्वालियर, बुंदेलखंड और बघेलखंड, भोपाल, नर्मदापुरम, 9 से 12 अक्टूबर तक भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, बघेलखंड, इंदौर और महाकौशल, 12 से 15 अक्टूबर तक बुंदेलखंड, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, बैतूल, खंडवा में कहीं-कहीं हल्की से तेज बारिश, 15 और 18 अक्टूबर तक: गुना, अनूपपुर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर और छिंदवाड़ा, 18 से 21 अक्टूबर तक: बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, शिवपुरी, अशोक नगर, विदिशा, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह और 21 से 24 अक्टूबर तक बालाघाट, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, विदिशा में कहीं-कहीं बारिश के आसार है।

MP Weather Update Today

  • इन जिलों अति भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट

उज्जैन, आगर, शाजापुर, भिंड और मुरैना

  • इन जिलों में भारी बारिश येलो अलर्ट

नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा,खरगोन,बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,देवास, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़,अनुपपुर, छतरपुर, डिंडौरी और छिंदवाड़ा

  • गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने का अलर्ट

रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम,इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग

  • पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

प्रदेश में गुरुवार को सागर में 58.5 मिलीमीटर, सतना में 56.8 मिलीमीटर, नर्मदापुरम में 52.2 मिलीमीटर, बैतूल में 50 मिलीमीटर, खजुराहो में 49 मिलीमीटर, रायसेन में 43.6 मिलीमीटर, नौगांव में 37.2 मिलीमीटर, भोपाल में 33.7 मिलीमीटर, पचमढ़ी में 12.8 मिलीमीटर,दमोह में 12 मिलीमीटर, रायसेन में 7 मिलीमीटर, खंडवा में 5 मिलीमीटर, रतलाम में 4 मिलीमीटर, उज्जैन में 2 मिलीमीटर, छिंदवाड़ा में 1.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews