Hindi News

MP : कर्मचारियों की कमी से लगातार कार्य प्रभावित, हजार से अधिक पद रिक्त, जल्द होगी भर्ती

Written by:Kashish Trivedi
Published:
MP : कर्मचारियों की कमी से लगातार कार्य प्रभावित, हजार से अधिक पद रिक्त, जल्द होगी भर्ती

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में जल्द आबकारी विभाग (Excise department) में नियुक्ति की जाएगी। दरअसल 11000 करोड़ से अधिक राजस्व कमाई करने वाले आबकारी विभाग में कर्मचारियों (employees) का टोटा बना हुआ है। कर्मचारियों की कमी झेल रहे आबकारी विभाग में जल्दी नवीन नीतियां की जाएगी। जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग में 50 फीसद अधिकारी नहीं होने की वजह से अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने में मुश्किल हो रही है।

जानकारी के मुताबिक विभाग के पास 50 फ़ीसदी स्टाफ है। जो अमला बाहर कार्य कर रहा है। उसे भी एक से अधिक प्रभार सौंपे गए हैं। आंकड़ों की माने तो विभाग में अपार आयुक्त के दोनों पद खाली है। वही उपायुक्त के 11 पद में से 5 पद खाली पड़े हैं। जिला अधिकारी के 62 स्वीकृत पदों में से 30 ही पद पर भर्ती प्रक्रिया हुई है जबकि 32 पद अभी रिक्त हैं।

सहायक जिला अधिकारी के 262 में से 86 पद रिक्त हैं जबकि उप निरीक्षक के 531 में से 225 पद पर नियुक्ति होनी है। मुख्य आरक्षक के 316 में से 15 पद रिक्त हैं जबकि आरक्षक के 1021 में से 456 पद पर भर्ती होनी है। वहीं आईटी ऑपरेटर के 105 पद में से 28 पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जानी है। सहायक ग्रेड 2 के 92 में से 42 पद रिक्त हैं और सहायक ग्रेड 3 के 158 में से 26 पद अभी भी रिक्त पड़े हुए हैं।

Read More : जीतू पटवारी ने पुराने निवेश पर की श्वेतपत्र लाने की मांग, बोले- करोड़ों के निवेश के बाद भी बड़ा नहीं हुआ ‘विकास’

अधिकारी और कर्मचारी की कमी से जिले में एक व्यक्ति के पास कई प्रभार दिए गए हैं। वर्तमान में 32 जिला आबकारी अधिकारी, 225 उप निरीक्षक सहित 159 मुख्य आरक्षक और अन्य संवर्ग के ढेरों पद खाली पड़े हुए हैं। इस पर बोलते हुए आबकारी आयुक्त राजीव चंद्र दुबे का कहना है कि फील्ड और दफ्तरों में खाली पदों के कारण विभाग में काफी दिक्कतें आ रही है। भर्ती के लिए अभी कोई प्रक्रिया फिलहाल प्रारंभ नहीं की गई है लेकिन होमगार्ड जवानों की सेवाएं ली जा रही है। जल्द विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews