Hindi News

MPPEB Exam 2021 : ग्रुप 2 (सब ग्रुप 4) की Answer Key जारी, यहां करे डाउनलोड, जाने नई अपडेट

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPEB उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Madhya Pradesh Professional Examination Board) ने ग्रुप 2 (सब ग्रुप -4) {MPPEB Group 2 (Sub Group-4} के पद पर भर्ती के लिए आंसर की (Answer key) जारी कर दी है। जो उम्मीदवार ग्रुप 2 (सब ग्रुप -4) परीक्षा में शामिल हुए थे। वे MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट (Official website) यानी http://peb.mponline.gov.in के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर कुंजी का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया गया है। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा। बोर्ड ने एमपी व्यापम ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 भर्ती के लिए 17 से 19 दिसंबर 2021 तक भर्ती परीक्षा आयोजित की थी।

ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 उत्तर कुंजी 2021 कैसे डाउनलोड करें?

  • MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट यानी peb.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘ऑनलाइन क्वेश्चन चैलेंज-ग्रुप-02 (सब ग्रुप-04)सहायक संरक्षक, कनिष्‍ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य पोस्ट रिक्रूटमेंट टेस्ट- 2020 (री-एग्जाम)- 2021’ फ्लैशिंग वाली अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • यह आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
  • अपना रोल नंबर, टीएसी कोड दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
  • एमपी व्यापम समूह 2 उप समूह 4 उत्तर कुंजी 2021 डाउनलोड करें

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 259 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। उम्मीदवार सीधे MPPEB समूह 2 उप समूह 4 उत्तर कुंजी 2021 डाउनलोड लिंक पर उपरोक्त लिंक पर क्लिक करें और आंसर की पर आपत्तियां उठा सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने के बाद परिणाम जारी किये जायेंगे। सभी उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews