MPPEB: कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से जल्द होगी बैकलॉग पदों पर भर्ती, विभागों से मांगा प्रस्ताव

mppeb MP Staff Selection Board

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MPPEB. सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में जल्द एक बार फिर बैकलॉग के पदों पर भर्ती होने वाली है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके तहत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए चयन प्रक्रिया कर्मचारी चयन बोर्ड (Madhya Pradesh Staff Selection Board) के माध्यम से कराई जाएगी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों से रिक्त पदों के प्रस्ताव मांगे है।

यह भी पढ़े.. MP School: स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, NCERT करेगा सर्वे, छात्रों को मिलेगा लाभ

दरअसल, मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पदों पर भर्ती की जानी है।इन खाली और बैकलॉग पदों को भरने के लिए शिवराज सरकार द्वारा अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसकी जून 2022 में अवधि समाप्त हो रही है, ऐसे में सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी है और सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्षों को पत्र जारी करके सीधी भर्ती के रिक्त पदों के प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : सोना – चांदी पुरानी कीमत, खरीदने से पहले जान लें रेट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विभाग ने साफ कहा गया है कि प्राथमिकता के आधार पर उन पदों को चिन्हित करें, जिन्हें सबसे पहले भरा जाना आवश्यक है।इसकी प्रति सीधे कर्मचारी चयन बोर्ड को दी जाएगी, ताकि वे तैयारी कर सकें।माना जा रहा है कि जुलाई-अगस्त में भर्ती की प्रक्रिया शुरु हो सकती है।इसमें उन पदों को सबसे पहले भरा जाएगा, जो विभागीय जरूरत के हिसाब से महत्वपूर्ण हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews