Hindi News

MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें पात्रता और नियम

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:
MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें पात्रता और नियम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में 400 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने नोटिफिकेशन (notification) जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2022 घोषित की गई है।

मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा चिकित्सा विशेषज्ञों (medical experts) की पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर 2022 दोपहर 12:00 बजे से शुरू होंगे। वही आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2022 दोपहर 12:00 बजे तक रखी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन और आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद प्रिंटआउट को अपने पास रखेंगे।

वही ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ अपनी अहर्ता से संबंधित सभी अभिलेखों व्यक्तिगत विवरण पत्रक और उपस्थिति पत्रक को स्वप्रमाणित करते हुए 27 अक्टूबर तक आयोग कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा ऑनलाइन आवेदन पत्र में 21 सितंबर से 17 अक्टूबर तक त्रुटि सुधार किया जा सकेगा। प्रति त्रुटि सुधार ₹50 शुल्क निर्धारित किया गया है।

Read More : Government Job 2022 : यहाँ 120 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 09 सितंबर से पहले करें आवेदन

पद विवरण (422) 

  • ईएनटी विशेषज्ञ के कुल 21 पद भरे जाएंगे।
  • पैथोलॉजी विशेषज्ञ की 34 पदों पर भर्ती होगी।
  • शल्यक्रिया विशेषज्ञ के 159 पद भरे जाएंगे।
  • रेडियोलोजी विशेषज्ञ के 24 पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी।
  • क्षय रोग विशेषज्ञ के 13 पद भरे जाएंगे।
  • नेत्र रोग विशेषज्ञ के 29 पदों पर भर्ती होगी।
  • शिशु रोग विशेषज्ञ के 128 पदों पर भर्ती होगी।
  • दंत चिकित्सा विशेषज्ञ के 14 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

वेतनमान

₹15600 से ₹39100+6600 ग्रेड पे ( छठे वेतन आयोग सातवें वेतनमान में ततस्थानी वेतनमान प्राप्त होंगे)

शैक्षणिक सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नोटिफिकेशन यहां उपलब्ध कराई जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

Link

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_Medical_Specialists_Various_Post_Dated_17_08_2022.pdf

व्याख्याता मनोविज्ञान पद साक्षात्कार

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 30 दिसंबर 2021 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिसके मुताबिक मनोविज्ञान के कुल 1 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था।
  • व्याख्याता मनोविज्ञान पद के साक्षात्कार 7 सितंबर 2022 को आयोग कार्यालय में सुनिश्चित किए जाएंगे।
  • इन पदों के लिए योग्य आवेदक एडमिट कार्ड और साक्षात्कार पत्र 30 अगस्त से MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करने के पात्र होंगे।
  • वही नियम के तहत साक्षात्कार हेतु आवेदकों को सुबह 10:00 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा।

Link

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Lecturer_(Psychology)_Examination_2021_Dated_17_08_2022.pdf

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews