MPPSC : SES 2021 में बढ़ाई गई पदों की संख्या, शुद्धि पत्र जारी, 6 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, 22 मई को परीक्षा

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा (Madhya Pradesh State Engineering Exam 2021) के उम्मीदवारों (Candidates) के लिए बड़ी खबर है। दरअसल MPPSC द्वारा इसके लिए शुद्धि पत्र जारी की गई है। जिसमें नए पदों के संयोजन के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन (online application) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इसके मुताबिक एक बार फिर से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की जा रही है। वहीं परीक्षा के आयोजन की तिथि की घोषणा की गई है। जारी शुद्धि पत्र के मुताबिक MP स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि 6 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक रहेगी।

वैसे इच्छुक उम्मीदवार जो स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। 6 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2022 रात्रि 12:00 बजे रखी गई है। इसके लिए एडमिट कार्ड 17 मई से MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी। वही परीक्षा की तिथि की घोषणा भी कर दी गई है।

Read More : अप्रैल महीने में कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा के लिए परीक्षा 22 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर 3:00 बजे तक ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर और भोपाल के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इसके अलावा पदों की संख्या को भी बढ़ाया गया। इससे पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के के सहायक यंत्री के रिक्त पदों के लिए राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा के लिए विज्ञापन निकाला गया था। 30 दिसंबर को जारी विज्ञापन में अब 466 पदों को शामिल किया जा रहा है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के 51 पद पर वैकेंसी समायोजित की गई है।

वैकेंसी समायोजित

पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के 140 पद, जल संसाधन विभाग के 180 पद, लोक निर्माण विभाग के 51 पदों सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 33 पदों, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के 24 पदों पर भर्ती होगी। वहीं सहायक यंत्री विद्युत अभियांत्रिकी के लिए भी पदों को समायोजित किया गया है। जिसमें लोक निर्माण विभाग के कुल 28 पद सहित जल संसाधन विभाग के 6 पदों पर आयोजित की गई है। साथ ही सहायक यंत्री यांत्रिकी के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 5 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी।

वेतनमान

इसके लिए वेतनमान छठे वेतन आयोग के अनुसार सातवें वेतन आयोग के तहत स्थानीय वेतनमान प्रदान किए जाएंगे। जिसमें 15600 से 39100 रुपए तक मिलेंगे। इसके अलावा 5400 ग्रेड पे मिलेगा।

Link

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/SES_Corrigendum_Dated_30_03_2022.pdf

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews