नरोत्तम का बड़ा हमला, मॉब लिंचिंग शब्द का प्रयोग कर प्रदेश को बदनाम कर रही कांग्रेस

नरोत्तम का बड़ा हमला, मॉब लिंचिंग शब्द का प्रयोग कर प्रदेश को बदनाम कर रही कांग्रेस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश के गृह मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि मॉब लिंचिंग जैसे शब्दों का प्रयोग कर प्रदेश को बदनाम करने की साजिश रच रही है। मेरी कांग्रेस (Congress) नेताओं से प्रार्थना है कि वे इस शब्द का अर्थ जाने बिना ऐसे बयान न दें। 

डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने बुधवार को अपनी नियमित प्रेस ब्रीफिंग में  एक सवाल के जवाब में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग जैसे शब्दों का प्रयोग कर कांग्रेस प्रदेश को बदनाम करने की साजिश रच रही है। मेरी कांग्रेस नेताओं से प्रार्थना है कि वे इस शब्द का अर्थ जाने बिना ऐसे बयान न दें। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इन नेताओं को कमलनाथ जी से पूछना चाहिए कि 1984 के दंगों में उन्होंने सिखों के साथ जो किया, वो क्या था?

ये भी पढ़ें – “जूते” पर बवाल : भाजपा जिला अध्यक्ष ने जताया खेद, बताया कांग्रेस का षड्यंत्र

नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने कोरोना के हालात पर संतोष जताते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना लगभग नियंत्रण में है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 11 नए केस आए हैं, जबकि 10 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 102 हैं और रिकवरी रेट 98.60% है। प्रदेश में कल कोरोना के 62,162 टेस्ट हुए।

ये भी पढ़ें – Ghaziabad big news: कहर बनकर बरसे पानी से टूटा बिजली का तार, पानी में पैर रखते ही 4 की मौत

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सागर के रहने वाले प्रह्लाद राजपूत की 23 साल बाद पाकिस्तान से रिहाई हुई है। यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सक्षम नेतृत्व का नतीजा है कि जो पाकिस्तान पहले हमारे सैनिकों का सिर काटकर ले जाता था, वही आज अभिनंदन से लेकर प्रह्लाद को हमें खुद सौंपकर जाता है।

ये भी पढ़ें – Transfer : नगरीय विकास एवं आवास विभाग में सब इंजीनियर्स के तबादले, देखें लिस्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews