PM Kisan: किसानों के लिए बड़ी खबर, अब जुलाई तक उठा सकेंगे ये लाभ, घर बैठे भी निकाल सकेंगे पैसे

PM Kisan

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। PM Kisan Yojana 2022: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana 11th Installment) के किसानों के लिए काम की खबर है।  केन्द्र सरकार ने e-KYC की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब किसान 31 जुलाई तक ई-केवायसी करवा सकते है, पहले यह तारीख 31 मई थी। किसान अधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर ताजा स्टेटस चेक कर सकते है।  पंजीकृत किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है। इसके लिए ओटीपी प्रमाणीकरण के माध्यम से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क करें।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को फिर मिल सकती है बड़ी सौगात, सैलरी में होगा 40000 से ज्यादा का इजाफा, जानें कैसे?

वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana 11th Installment) के तहत 12.50 करोड़ किसानों खाते में 11वीं किस्त के 21000 करोड़ ऑनलाइन भेज दिए गए है ।किसान अधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर ताजा स्टेटस चेक कर सकते है।खास बात ये है कि अगर आप भी किसान हैं और अभी तक इस राशि को निकाल नहीं पाए हैं तो अब आपको बैंक के चक्कर लगाने से छुट्टी मिल गई है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (India Post Payment Bank) के जरिए लाभार्थी घर बैठे यह पैसा निकाल पाएंगे।

यह भी पढ़े.. MP पंचायत-निकाय चुनाव 2022: निर्वाचन आयोग ने इस रिटायर्ड IAS को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बता दे कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं। हर चार महीने में किसानों के खाते में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। यह पैसा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में पहुंचता है।अबतक 11वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है।इसके तहत  मंगलवार 31 मई को 12.50 करोड़ किसानों खाते में 21000 करोड़ ऑनलाइन भेजे गए है ।

 ऐसे करें ई-केवाईसी

  •  आधिकारिक वेबसाइट पर https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं और किसान कॉर्नर विकल्प पर e-KYC लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
  •  यहां मांगी गई जरूरी जानकारियों को दर्ज करें औरइसके बाद सब्मिट पर क्लिक करते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

PM KISAN-ऐसे चेक करें 11वीं किस्त का स्टेटस

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।यहां पर farmer corner पर क्लिक करें और ऐसा करने पर नया पेज ओपन होगा।
  • यहां beneficiary list ऑप्शन को सेलेक्‍ट करें और अब फॉर्म खुलेगा। इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें औरऐसा करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • इस लिस्ट को देखकर आप पता लगा सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थी किसानों में है या नहीं।

PM KISAN HELPLINE NUMBER 

  1. पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
  2.  पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
  3.  पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
  4. पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
  5. पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
  6.  ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in

LINK- https://pmkisan.gov.in/

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews