Hindi News

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की तमिलनाडु सहित 3 नए राज्यपालों की नियुक्ति, इन्हे मिली जिम्मेदारी

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की तमिलनाडु सहित 3 नए राज्यपालों की नियुक्ति, इन्हे मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत के वर्तमान रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने तमिलनाडु (Tamil Nadu), उत्तराखंड (uttarakhand) और नागालैंड (nagaland) के नए राज्यपाल (Governers) नियुक्त किए। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया है। इससे पहले बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल थीं।

Read More: Damoh में निर्वस्त्र कर लड़कियों को परेड करने वाले 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, NCPCR ने मांगी थी रिपोर्ट

गुरमीत सिंह के अलावा, भारत के राष्ट्रपति ने नागालैंड के पूर्व राज्यपाल आर एन रवि (RN Ravi) को तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, जो पंजाब के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, को पंजाब का नियमित राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Read More: MP के पूर्व मंत्री और 4 बार के विधायक रहे परशुराम साहू का निधन, VD Sharma ने जताया शोक

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी को नियमित व्यवस्था होने तक, अपने स्वयं के कर्तव्यों के अलावा, नागालैंड के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया जाता है। निम्नलिखित नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews