Hindi News

कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, मानदेय में वृद्धि, खाते में जल्द पहुंचेगी राशि, 3 महीने का एकमुश्त होगा भुगतान

Written by:Kashish Trivedi
Published:
कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, मानदेय में वृद्धि, खाते में जल्द पहुंचेगी राशि, 3 महीने का एकमुश्त होगा भुगतान

अम्बेडकरनगर, डेस्क रिपोर्ट। राज्य शासन की घोषणा के बाद मानदेय में वृद्धि (honorarium hike) की गई है। दरअसल मानदेय में वृद्धि के साथ ही जल्द बकाये 3 महीने के मानदेय एक साथ कर्मचारियों (employees) को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए राशि आवंटित कर दी गई है। 1500 रूपए की दर से ₹1 लाख 80 हज़ार शासन द्वारा खाते में हस्तांतरित कर दिए गए हैं। वहीं दो से 3 दिन में कर्मचारियों के खाते में मानदेय का भुगतान (honorarium payment) किया जाएगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) द्वारा मानदेय में वृद्धि की घोषणा के बाद जिले के 2050 विद्यालय में तैनात 5000 से अधिक रसोइए मजदूर के खाते में जल्दी बड़ी राशि पहुंचेगी। दरअसल उन्हें एक साथ 3 महीने के मानदेय का भुगतान किया जाएगा इसके लिए राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिया गया था अब 1 लाख 80 हज़ार रुपए शासन द्वारा जिले को उपलब्ध करा दिए गए हैं। वही मानदेय भुगतान के लिए प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। माना जा रहा है कि 2 दिन में रसोइए मजदूर के खाते में मानदेय की राशि पहुंचाई जाएगी।

Read More : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, समय से पहले खाते में आएगी राशि! निकासी के संबंध में निर्देश जारी

ज्ञात हो कि जिले में 2050 विद्यालय में मिड डे मील (mid-day-meal) के लिए रसोइए मजदूर तैनात किया गया है। जिसकी संख्या 4902 है। वही रसोईया मजदूर को अब तक 1500 रुपए प्रतिमाह मानदेय के रूप में मिलते रहे लेकिन बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत देते हुए उनके मानदेय में ₹500 की वृद्धि की घोषणा की। जिसके बाद अब इनके मानदेय बढ़कर ₹2000 हो गए हैं।

इससे पहले ऐसे ही मजदूर को जनवरी फरवरी और मार्च महीने के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया था। जिसकी मांग कर्मचारी द्वारा की जा रही थी। अब राज्य शासन ने उनकी मांग को पूरा कर लिया है और 3 महीने की एकमुश्त राशि जिले को उपलब्ध करा दी है।

इस मामले में एमडीएम प्रभारी सत्य प्रकाश मौर्य का कहना है कि मार्च महीने तक के लिए रसोइयों को 1500 रुपए के हिसाब से ही मानदेय का भुगतान किया जाएगा। हालांकि अप्रैल महीने से उन्हें बढ़कर मानदेय ₹2000 दिए जाएंगे। वही मानदेय भुगतान के लिए बीएसए कार्यालय द्वारा प्रक्रिया पूरी कर दी गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews