बोले सीएम शिवराज- कूनो में चीतों का आगमन राष्ट्रीय महत्व का कार्य, 1.77 करोड़ की लागत से तैयार होगा MP का सबसे बड़ा वेटनरी अस्पताल

बोले सीएम शिवराज- कूनो में चीतों का आगमन राष्ट्रीय महत्व का कार्य, 1.77 करोड़ की लागत से तैयार होगा MP का सबसे बड़ा वेटनरी अस्पताल

श्योपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में एक बार फिर से अफ्रीकी चीतों (extinct African cheetah) की प्रजाति देखने को मिलेगी। इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क (kuno national park) में बसाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही है। इसके साथ ही वन्य जीवो के इलाज के लिए कूनो नेशनल पार्क में प्रदेश के सबसे बड़े वेटनरी अस्पताल (MP Big veterinary hospital) तैयार किए जाएंगे। प्रदेश का पहला सुपर स्पेशलिटी वेटनरी अस्पताल में होगा। जिसमें चीजों को किसी प्रकार की बीमारी की स्थिति में बेहतर इलाज मिलेंगे।

इससे पहले चीतों के आगमन को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए सीएम शिवराज ने इस पर व्यापक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि 7 दशक बाद मध्यप्रदेश में अफ्रीकी चीतों के रूप में लुप्त हुई बिग कैट प्रजाति भारत पहुंच रही है। सुपर स्पेशलिटी वेटरनरी अस्पताल का डिजाइन तय करने टेंडर लाने की तैयारी की जा रही है नेशनल पार्क के अंदर ही अस्पताल निर्मित किया जाना है।

Read More : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द शुरू होगी ये खास सुविधा, जारी होगा टोल फ्री नंबर, ऐसे मिलेगा लाभ

जिसके लिए डिजाइन साउथ अफ्रीका के विशेषज्ञ के साथ मिलकर तैयार की जाएगी। दरअसल चीतों को अफ्रीका में मिलने वाली सुविधा इस अस्पताल में उपलब्ध हो। इसके लिए यह तैयारी की जा रही है अस्पताल निर्माण के लिए डीपीआर बनाए गए हैं। वहीं अस्पताल भवन में 1 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च किए जाने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 11 सितंबर को कूनो नेशनल पार्क में वृहद चीता मित्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

मामले में कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ पीके वर्मा का कहना है कि नया वेटरनरी अस्पताल बनाया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया में है। पालपुर के पुराने थाना भवन में वैकल्पिक अस्पताल शुरू करा दिए गए हैं। जरूरत के मुताबिक चीता तेंदुआ जानवरों को जरूरी उपचार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews