सिंधिया ने हाथ में उठाई झाड़ू, मंत्रालय परिसर में की सफाई, डस्टपैड से उठाया कचरा

सिंधिया ने हाथ में उठाई झाड़ू, मंत्रालय परिसर में की सफाई, डस्टपैड से उठाया कचरा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का मंगलवार को अलग अंदाज दिखाई दिया। सिंधिया आज मंगलवार को मंत्रालय परिसर में सफाई अभियान में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान में नेता हिस्सा लेकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी झाड़ू लगाई।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में फिर तेजी, चांदी पुरानी कीमत पर, ये है ताजा रेट

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) में विशेष स्वच्छता अभियान के शामिल सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने हाथ में झाड़ू उठाई, परिसर को साफ़ किया और डस्टपैड से कचरा उठाकर डस्टबिन में डाला।  सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा मंत्रालय में विशेष स्वच्छता अभियान के आयोजन में सम्मिलित होकर श्रमदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़ें – Good News: बढ़े हुए DA एरियर के बाद कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी, देखें कैलकुलेशन

सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)ने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए भी एक ट्वीट किया – स्वच्छ भारत अभियान की सफलता के पीछे हमारे इन असली हीरोज का बहुत बड़ा योगदान है। आपका आत्मीय आभार।

[dgv_vimeo_video id=”638953164″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
सिंधिया ने हाथ में उठाई झाड़ू, मंत्रालय परिसर में की सफाई, डस्टपैड से उठाया कचरा