विधानसभा में नमाज के लिए अलग से कमरा अलॉट, विधायक ने कहा मंदिर भी बनवाओ

विधानसभा में नमाज के लिए अलग से कमरा अलॉट, विधायक ने कहा मंदिर भी बनवाओ

रांची, डेस्क रिपोर्ट।  झारखण्ड विधानसभा (Jharkhand Vidhansabha) के नए भवन में नमाज (Namaz ) पढ़ने के लिए अलग से एक कमरा अलॉट किया गया है जिसके बाद से राज्य की सियासत में उबाल आ गया है।  भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा स्पीकर के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा विधायक (BJP MLA)  ने तो बजरंगबली का मंदिर तक बनवाने की मांग कर डाली है।

झारखण्ड विधानसभा के स्पीकर रविंद्र नाथ महतो के आदेश के बाद कमरा नंबर TW -348 को नमाज के लिए आवंटित किया गया है।  स्पीकर के इस आदेश पर रांची से भाजपा विधायक सीपी सिंह आपत्ति जताई है। विधायक सीपी सिंह ने स्पीकर से विधानसभा परिसर में हिन्दू भावनाओं का ध्यान रखते हुए मंदिर बनवाने की मांग की है।  उधर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का वह मंदिर है, जिसे किसी धर्म या पंथ की परिधि में समेट कर नहीं रखा जा सकता।

ये भी पढ़ें – पूर्व मुख्यमंत्री ने 86 वर्ष की उम्र में पास की 10वीं की परीक्षा, मिले 88% अंक

भाजपा विधायक सीपी सिंह ने ट्वीट किया  – मैं स्पीकरजी से माँग करता हूँ कि बिना देर किए हुए बहुसंख्यक हिन्दू विधायकों व सैकड़ों हिन्दू कर्मचारियों के भावनाओं का भी ख्याल रखते हुए विधानसभा परिसर में बजरंगबली जी का भव्य मंदिर बनाने का कार्य प्रारंभ करें जिससे सर्वधर्म समभाव का संदेश प्रेषित हो सके।

वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने आदेश की कॉपी को शेयर करते हुए ट्वीट किया -विधानसभा लोकतंत्र का वह मंदिर है, जिसे किसी धर्म या पंथ की परिधि में समेट कर नहीं रखा जा सकता। लेकिन झारखंड विधानसभा में किसी वर्ग विशेष के लिए नमाज कक्ष का आवंटन किया जाना न केवल एक गलत परंपरा की शुरुआत है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विपरीत है।

ये भी पढ़ें – नियमों में उलझी मुख्यमंत्री की घोषणा, नौकरी के लिए भटक रहे कर्मचारियों के परिजन 

उधर भाजपा के विरोध के बाद सत्ताधारी कांग्रेस जेएमएम का बयान आया है।  जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि ये कोई नई व्यवस्था नहीं है पुरानी विधानसभा में भी नमाज के लिए अलग कमरा था। भाजपा का काम उन्माद फैलाना है उधर कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि बीजेपी शोर क्यों मचा रही है, यहाँ मस्जिद का निर्माण नहीं हुआ है बल्कि जो विधायक और कर्मचारी पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं उनके लिए एक अलग कमरा अलॉट किया गया है।

ये भी पढ़ें – Ujjain News: Cyber Fraud का खतरा बढ़ा- KYC अपडेट के दौरान खाते में सेंधमारी, उड़ाए लाखों रूपए

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews