MP शिक्षकों को राज्य सरकार का बड़ा तोहफा, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, मिलेगा लाभ

teacher news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश शासन (MP Government) एक बार फिर से शिक्षकों (MP Teachers) को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल लोक शिक्षण संभाग (Public Education Division) के संभागीय संयुक्त संचालक ने भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, नर्मदा पुरम के शिक्षकों की नियुक्ति आदेश (MP Appointment Orders) जारी कर दिए गए है। जिसका फायदा शिक्षकों को मिलेगा। वहीँ समय सीमा के अंदर शिक्षकों को अपने संबंधित विद्यालय पहुंचकर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

दरअसल मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर शिक्षकों की नियुक्ति आदेश अपलोड किए गए हैं। सभी संभागों द्वारा संस्कृत विभाग के माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा 27% आरक्षण के कारण पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्तियां भी स्थगित कर दी गई है।

Read More : कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा उच्च वेतनमान का लाभ, वेतन में होगी 5 से 12 हजार रुपए तक की वृद्धि, आदेश जारी

इसके बाद ओबीसी चयनित उम्मीदवार लगातार लोक शिक्षण संचनालय के सामने भूख हड़ताल कर रहे हैं। इससे पहले भी जारी हुए तीन नियुक्ति आदेश में ओबीसी उम्मीदवारों की नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए गए थे। जिसके बाद से ओबीसी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है और वह लगातार सरकार से 27% ओबीसी आरक्षण के साथ है नियुक्ति की मांग पर अड़े हुए हैं।

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां पर शिक्षकों की नियुक्ति आदेश की लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews