MP: राज्यरानी एक्सप्रेस-मेमू समेत ये ट्रेनें 11 अप्रैल तक रद्द, इनका रूट बदला, देखें पूरा शेड्यूल

mp rail news

Indian railway

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।Indian Railway IRCTC. मध्य प्रदेश के रेलयात्रियों (MP Rail News) के लिए काम की खबर है। पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल के कटनी-बीना सेक्शन में काम के चलते कई ट्रेनों को रद्द और कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है।इसमें भोपाल और जबलपुर से होकर जाने वाली गाड़ियां शामिल है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि घर से निकलने से पहले रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें।

ये ट्रेनें 11 अप्रैल तक रद्द

  • गाड़ी संख्या 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस दिनांक 3 से 10 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 4 से 11 तक तक प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।
  • गाड़ी इटारसी-भोपाल-इटारसी के बीच चलने वाली विंध्याचल एक्सप्रेस 3 से 10 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
  • बीना-कटनी के बीच चलने वाली बीना-कटनी-बीना मेमू स्पेशल 3 से 10 दोनों दिशाओं में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

इनका मार्ग बदला

  • गाड़ी संख्या 12185/12186 रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस रीवांचल एक्सप्रेस को 2 से 11 अप्रैल तक की अवधि में परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर चलाई जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 11703 रीवा-डॉ.अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस को 4, 5 और 7 अप्रैल तक परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी-भोपाल, संत हिरदाराम नगर होकर चलाई जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 11704 डॉ.अम्बेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस को 4, 6 और 8 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग वाया संत हिरदाराम नगर- भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस को 3 से 10 अप्रैल के बीच इटारसी-जबलपुर-कटनी अप में कटनी-जबलपुर-इटारसी चलेगी।दमोह, सागर, बीना, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद स्टेशन पर यह ट्रेन नहीं आएगी।
  • 4 और 8 अप्रैल को गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-इटारसी-भोपाल से चलेगी।
  • 4 और 9 अप्रैल को गाड़ी संख्या 11465 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-इटारसी-जबलपुर से चलेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews