MP: आज जबलपुर-ग्वालियर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, 3 एक्सप्रेस का अशोकनगर में 28 तक स्टॉपेज, देखें शेड्यूल

mp rail news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। Indian Railway IRCTC. मध्य प्रदेश रेलयात्रियों (Madhya Pradesh Rail News) के लिए काम की खबर है। रेलवे ने जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।इसके तहत गाड़ी संख्या 02281 जबलपुर-निज़ामुद्दीन होली सुपरफास्ट स्पेशल आज 20 मार्च को (एक ट्रिप) चलेगी। यह जबलपुर, कटनी, दमोह, सागर, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ग्वालियर, आगरा, मथुरा के बीच चलेगी।

यह भी पढ़े..Cabinet Meeting: सीएम का बड़ा ऐलान-1 महीने में होगी 25000 पदों पर भर्ती, जल्द जारी होगा विज्ञापन

गाड़ी संख्या 02281 आज 20 मार्च शाम 5:55 बजे जबलपुर से रवाना होगी।ट्रेन रात 3:05 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और यहां से रवाना होकर सुबह 7:45 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वहीं 21 मार्च को गाड़ी संख्या 02280 शाम 5:30 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी। यह ट्रेन रात 10:35 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 8:10 बजे ये ट्रेन जबलपुर पहुंचेगी।इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 01 सामान्य श्रेणी एवं 01 एसएलआरडी, 01 जनरेटर कार सहित कुल 18 कोच रहेंगे।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 01015 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-दानापुर स्पेशल 22 मार्च 2022 को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 17.15 बजे दानापुर पहुंचेगी।वही ट्रेन संख्या 01016 दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल 23 मार्च को दानापुर से 20.25 बजे खुलकर अगले दिन 03.35 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।यह दानापुर, आरा, बक्सर, पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।

यह भी पढ़े.. April Holiday 2022: अप्रैल महीने में इतनी रहेंगी छुट्टियां और त्यौहार, यहां देखें लिस्ट

पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल द्वारा करीला मेला के अवसर पर अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर 3 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टापेज आगामी 28 मार्च (MP Rail News) तक किया गया है। इसके तहत विशाखापटट्नम भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस, उदयपुर-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस, अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेनों को अशोकनगर स्टेशन पर 2 मिनिट का ठहराव दिया गया है। इसके अतिरिक्त अशोकनगर स्टेशन पर वर्तमान में ठहराव वाली सभी गाडिय़ों को 2 से 5 मिनिट तक ठहराव दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews