VIDEO: अचानक सीढ़ियों से फिसलकर गिरे सीएम शिवराज, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला

mp cm shivraj singh chouhan slipped

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोमवार को मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan ) अचानक सीढ़ियों से फिसलकर गिर पड़े, हालांकि तुरंत ही सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया और फिर वे सभी नेताओं के साथ कार्यक्रम से बाहर निकल गए। यह हादसा उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे की शादी के कार्यक्रम के दौरान हुआ।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों को फिर मिलेगी गुड न्यूज, बेसिक सैलरी में होगा इजाफा! जानें कितना बढ़ जाएगा वेतन?

दरअसल, सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित एक बड़े होटल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे की शादी समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद और प्रीतिभोज के बाद जैसे ही बाहर निकले वैसे ही उनका सीढ़ियों पर बिछे कालीन से पैर फिसल गया और वे गिर पड़े।हालांकि अचानक सुरक्षा कर्मियों और नेताओं ने उन्हें संभागा और उठाया।अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां कुछ देर से लिए खलबली मच गई।

यह भी पढ़े.. अब महंगे होंगे घर और गाड़ी, SBI समेत इन 2 बैंकों ने कर दी ब्याज दरों में वृद्धि

इसके बाद सीएम सभी के साथ बाहर निकल गए।ये पूरा वाक्या इतनी तेजी से हुआ कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। गनिमत रही कि सीएम शिवराज को कोई चोट नहीं आई, वे पूरी तरह से स्वस्थ है।सीएम कार्यल से भी इसकी पुष्टी की गई है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विधायक बेटे पंकज सिंह समेत देश की कई राजनीतिक हस्तियां शामिल होने पहुंची थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews