Hindi News

MP Weather :7 जुलाई के बाद फिर बदलेगा मौसम, मप्र के इन जिलों में आज बारिश के आसार

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Weather :7 जुलाई के बाद फिर बदलेगा मौसम, मप्र के इन जिलों में आज बारिश के आसार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश (MP Weather) का इंतजार खत्म होने वाला है।7 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने की संभावना के चलते मानसून के एक्टिव (Monsoon 2021) होते ही 3-4 दिनों बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश में बारिश का दौर शुरु हाेने के आसार हैं। मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 5 जुलाई सोमवार को 9 संभागों के जिलों में कही कहीं बारिश के साथ बिजली (Rain) गिरने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 4 दिन बाद फिर लगेगी झमाझम की झड़ी, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग (MP Weather Alert) ने आज 5 जुलाई 2021  सोमवार को सागर संभाग को छोड़कर इंदौर, रीवा, उज्जैन, रीवा, शहडोल, जबलपुर,  भोपाल, ग्वालियर और चंबल के साथ सागर जिले में कहीं कहीं बौछारों की संभावना जताई हैं। वही रीवा संभागों के जिलों के साथ अनूपपुर, डिंडौरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, हरदा, धार, उज्जैन, देवास, शाजापुर में बिजली चमकने और गिरने के साथ 18 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।

मौसम विभाग (MP Weather Update) के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी राजस्‍थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडाेल संभाग के जिलाें में कहीं-कहीं बरसात हाेने की संभावना है।।वही 7 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने की संभावना है, जिसके चलते 8 जुलाई के बाद प्रदेश में फिर झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हाेने के आसार हैं।  विभाग ने किसान को भी सलाह दी है कि  खरीफ फसल की बोवनी अभी 10 जुलाई तक न करें।

यह भी पढ़े.. आज संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर सकते है बड़ा ऐलान

भारतीय मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में मानसून के 9 जुलाई तक आने की संभावना है। इसके साथ ही जुलाई महीने में ‘पूरे देश में सामान्य’ बारिश होने की आशंका है।वही निजी एजेंसी स्काईमेट की माने तो अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।वही आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !