MP Breaking News

धीरेंद्र शास्त्री की दिल्ली-वृन्दावन यात्रा का विरोध, आजाद समाज पार्टी ने देश को तोड़ने वाली कहा, राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दी चेतावनी

दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा को संविधान विरोधी और देश को तोड़ने वाली बताया, उन्होंने कहा कि भारत धर्म निरपेक्ष देश है और यदि कोई इसे एक धर्म का बनाने की बात करता है तो गैर संवैधानिक है, गैर क़ानूनी है।
Dhirendra Krishna Shastri

Dhirendra Krishna Shastri

देश के हिन्दुओं को एकजुट करने और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए अभियान चला रहे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री 7 नवम्बर से 16 नवम्बर तक दिल्ली से वृन्दावन के बीच “सनातन हिंदू एकता पदयात्रा” निकालने जा रहे हैं, लेकिन अब इस यात्रा का विरोध होने लगा है, आजाद समाज पार्टी ने यात्रा को देश को तोड़ने वाली और संविधान विरोधी बताते हुए राष्ट्रपति को यात्रा रोकने पत्र लिखा है।

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने पदाधिकारियों ने आज ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश में बढ़ रही दलित अत्यचार की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है और पुलिस और प्रशासन को कड़ी चेतवनी दी है, पार्टी के नेताओं ने भिंड में दलित युवक के साथ हुई घटना पर नाराजगी जताई है और दोषियों पर NSA लगाने की मांग की है वहीं ग्वालियर में बाबा साहब के बारे में बोलने वाले एडवोकेट अनिल मिश्रा पर भी एक्शन लेने की मांग की है।

धीरेंद्र शास्त्री की “सनातन हिंदू एकता पदयात्रा” का विरोध

आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए धीरेंद्र शास्त्री, अनिरुद्धाचार्य, देवकीनंदन ठाकुर, प्रदीप मिश्रा पर अंध विश्वास फ़ैलाने के आरोप लगाये, ASP नेता ने धीरेंद्र शास्त्री की 7 नवम्बर से 16 नवम्बर तक दिल्ली से वृन्दावन के बीच प्रस्तावित “सनातन हिंदू एकता पदयात्रा” का तीखा विरोध किया है।

धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा, संविधान विरोधी : ASP 

दामोदर यादव ने धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा को संविधान विरोधी और देश को तोड़ने वाली बताया, उन्होंने कहा कि भारत धर्म निरपेक्ष देश है और यदि कोई इसे एक धर्म का बनाने की बात करता है तो गैर संवैधानिक है, गैर क़ानूनी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश का साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम धीरेंद्र शास्त्री कर रहे हैं।

राष्ट्रपति को पत्र लिखा, यात्रा रोकने की मांग 

आजाद समाज पार्टी ने नेता दामोदर यादव ने कहा कि हमने धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा को रोकने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखा है, उन्होंने कहा यदि यात्रा नहीं रोकी जाती है तो हम सडकों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1131236840″]

[dgv_vimeo_video id=”1131236954″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews
धीरेंद्र शास्त्री की दिल्ली-वृन्दावन यात्रा का विरोध, आजाद समाज पार्टी ने देश को तोड़ने वाली कहा, राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दी चेतावनी