Hindi News

MP में खाद्यान्न गोदामों के बेहतर संचालन का प्लान तैयार, सरकार ने लॉन्च किये तीन नए एप, खाद्य मंत्री ने गिनाई खासियत

Written by:Atul Saxena
Published:
खाद्यान्न गोदामों के रियल टाइम निरीक्षण, गोदामों में भण्डारित खाद्यान्न की नमी का पता लगाने एवं दवाओं के छिड़काव के लिये मध्य प्रदेश सरकार ने तीन अलग-अलग एप तैयार कराए हैं, जिसे आज खाद्य मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने लॉन्च किया।
MP में खाद्यान्न गोदामों के बेहतर संचालन का प्लान तैयार, सरकार ने लॉन्च किये तीन नए एप, खाद्य मंत्री ने गिनाई खासियत

अनाज भंडार यानि खाद्यान्न गोदामों में आने वाली शिकायतों पर अंकुश लगाने के साथ ही उसके बेहतर संचालन के लिए सरकार ने प्लान तैयार कर लिया है, अब खाद्यान्न गोदामों की मॉनिटरिंग अच्छे ढंग से हो सकेगी, सरकार ने इसके लिए तीन मोबाइल एप तैयार किये हैं जिन्हें खाद्य मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने आज शुक्रवार को लॉन्च किया।

गोदामों के रियल टाइम निरीक्षण, गोदामों में भण्डारित खाद्यान्न की नमी का पता लगाने एवं दवाओं के छिड़काव के लिये सरकार ने तीन अलग-अलग एप तैयार कराए हैं। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने आज शुक्रवार को ग्वालियर में एक स्थानीय होटल में आयोजित हुए कार्यक्रम में लेपटॉप पर क्लिक कर इन एप का शुभारंभ  किया।

1. निरीक्षण एप

सरकार द्वारा तैयार कराये गए इस एप का मुख्य फोकस खाद्यान गोदामों का निरीक्षण रहेगा, इसके माध्यम से गोदामों का रियल टाइम निरीक्षण हो सकेगा।

  • किस ब्रांच का निरीक्षण किस अधिकारी द्वारा होगा इसका रोस्टर भोपाल मुख्यालय से बनेगा।
  • इस मोबाइल एप के माध्यम से ब्रांचों के गोदामों का क्रॉस निरीक्षण होगा।
  • एक ब्रांच के गोदामों का निरीक्षण अन्य ब्रांच के ब्रांच मैनेजर द्वारा किया जायेगा।
  • गोदामों पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचने के बाद ही मोबाइल एप के माध्यम से निरीक्षण की जानकारी, फोटो आदि अपलोड करने होंगे।
  • यदि कोई निरीक्षणकर्ता गोदाम से 100 मीटर से अधिक की दूरी पर है तो मोबाइल एप से निरीक्षण नहीं हो सकेगा।
  • निरीक्षण की सभी जानकारी रियल टाइम में अपलोड होगी।

2. नमी मापक एप

इस एप का मुख्य फोकस गोदाम में भंडारित अनाज की नमी पर फोकस रखना है।

  • डिजिटल मॉइस्चर मीटर के माध्यम से भंडारित खाद्यान्न की नमी की जानकारी रखी जायेगी।
  • अभी मैनुअल व्यवस्था थी अब डिजिटल व्यवस्था से रियल टाइम  में नमी की जानकारी प्रतिमाह मिलेगी।
  • मॉइस्चर मीटर से स्टेक की ऊपरी सतह, बीच की सतह एवं नीचे की सतह से नमी मापी जायेगी एवं उसे एप में दर्ज करेंगे।
  • एप के माध्यम से परिणाम की जो पर्ची निकलेगी की उसका फोटो ऐप में अपलोड करेंगे।
  • जिला प्रबंधक, नॉन प्रत्येक गोदाम में नमी की जानकारी प्रतिमाह भारतीय खाद्य निगम को भेज सकेंगे।

3. फ्यूमिगेशन एप (दवाओं का छिड़काव)

इस एप का बहुत महत्वपूर्ण रोल होगा इसकी मदद से दवाओं के छिड़काव पर ना सिर्फ़ नियंत्रण रखा जा सकेगा बल्कि पूरी जानकारी ऑनलाइन अपडेट रहेगी।

  • अभी फ्यूमिगेशन का रिकार्ड मैनुअल रखते है।
  • अब गोदामों में रखे खाद्यान्न पर दवाओं का छिड़काव बांच मैनेजर द्वारा अधिकृत किसी प्रतिनिधि की उपस्थिति में होगा।
  • दवाओं के छिड़काव के दौरान खाद्यान्न को कवर करने की प्रक्रिया की फोटो तथा निश्चित अवधि के बाद कवर हटाने के फोटो एप में अपलोड करने होंगे।
  • दवाओं का छिड़काव सफल रहा या असफल इसकी जानकारी एप में दर्ज करनी होगी।
  • फ्यूमिगेशन एप में दवाओं के सफल छिड़काव की जानकारी दर्ज होने के बाद ही भंडारित खाद्यान्न (स्टॉक) इश्यू हो सकेगा।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews