Hindi News

डॉक्टरों की हड़ताल अब नहीं रहेगी जारी, हरियाणा सरकार ने जारी किया ESMA

Written by:Rishabh Namdev
Published:
2 दिन से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल अब आगे जारी नहीं रहेगी। दरअसल हरियाणा सरकार ने इसे लेकर ESMA लागू कर दिया है। गवर्नर की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आने वाले 6 महीने तक स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टर और कर्मचारी किसी भी प्रकार की हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे।
डॉक्टरों की हड़ताल अब नहीं रहेगी जारी, हरियाणा सरकार ने जारी किया ESMA

हरियाणा में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल पर सरकार ने ESMA लागू कर दिया है। दरअसल 2 दिन से हरियाणा में डॉक्टर चीफ मेडिकल ऑफिसर की सीधी भारती समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जिससे कई जिलों की सेवाएं बाधित हो रही हैं और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब इसे देखते हुए ही सरकार की ओर से यह बड़ा निर्णय लिया गया है। अब डॉक्टर हड़ताल नहीं कर सकेंगे। सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है कि गंभीर रूप से बीमार और अन्य मरीजों की देखभाल के लिए बिना रुकावट सेवाएं जारी रखना जरूरी है।

दरअसल सरकार की ओर से कहा गया है कि डॉक्टरों की हड़ताल से गंभीर रूप से बीमार और अन्य मरीजों के स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ेगा और डॉक्टरों की छवि भी खराब होगी। अब सरकार की ओर से ESMA जारी किया गया है, जिसके तहत गवर्नर ने धारा 4(1) के तहत स्पष्ट किया है कि आने वाले 6 महीने तक स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टर और कर्मचारी किसी भी प्रकार की हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

स्वास्थ मंत्री ने ली अधिकारियों की मीटिंग

दरअसल पिछले दो दिन से हड़ताल पर गए डॉक्टरों ने मरीजों के लिए भी परेशानी खड़ी कर दी थी। इसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भी अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में हड़ताल को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री की ओर से कहा कि ‘हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन ने 2 दिन की हड़ताल का ऐलान किया था और उनकी मांगों पर सरकार द्वारा विचार किया जा रहा है। डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान भी स्वास्थ्य सेवाएं रुकने नहीं दी गईं और आम आदमी पर स्ट्राइक का कोई असर नहीं पड़ा है।’ वहीं डॉक्टरों का कहना है कि अगर मांग नहीं मानी जाती है तो 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

क्या अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे डॉक्टर?

संगठन के अध्यक्ष राजेश ख्यालिया के मुताबिक कल से डॉक्टर भूख हड़ताल पर जाने की रणनीति बना रहे हैं। डॉक्टरों की यह हड़ताल कई लोगों को संकट में डाल रही है। दरअसल महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की इस हड़ताल से 6 साल की बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया, जिसके चलते बच्ची को नारनौल भेजना पड़ा। जबकि पंचकूला सिविल अस्पताल में मरीजों की लंबी भीड़ देखने को मिली। मरीज घंटे-घंटे डॉक्टरों का इंतजार करते रहे। यही हाल हिसार में भी देखने को मिला और कैथल सिविल अस्पताल में भी मरीजों के परेशान होने की खबर आई। दरअसल पेट का अल्ट्रासाउंड करवाने आई महिला को डॉक्टर की छुट्टी का हवाला देकर घर लौटा दिया गया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews