देश में MP का बढ़ा मान, 100 प्रभावशाली व्यक्तियों में शिवराज-कैलाश और तोमर शामिल

MP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सबसे प्रतिष्ठित अखबार में एक माने जाने वाले इंडियन एक्सप्रेस (Indian Express ने देश (India) के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट जारी की है। इसमें नौकरशाहों, स्वास्थ्य, कृषि और राजनीति से जुड़े लोगों के साथ MP समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल है। सबसे गौरव की बात ये है कि इसमें मध्य प्रदेश के भी 3 बड़े नेताओं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव का भी नाम शामिल है।

यह भी पढ़े.. होली के दिन MP में कोरोना का बड़ा ब्लास्ट, 2323 नए केस, इन जिलों में टूटे रिकॉर्ड

इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी की गई लिस्ट में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi), दूसरा नाम गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ,तीसरा मोहन भागवत, चौथा जेपी नड्डा और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) पांचवे का नाम शामिल है। वही MP से 63 नंबर पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर(Narendra Singh Tomar), सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) 62 वें स्थान पर और कैलाश विजयवर्गीय को 64वां स्थान मिला है।

खास बात ये है कि MP मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के बगावत से कांग्रेस (Congress) की कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) गिरने के बाद चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए इस लिस्ट में जगह मिली है। वही नरेन्द्र सिंह तोमर को कृषि बिल और कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) को दोबारा से संगठन में जगह मिलने पर लिस्ट में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े.. Bank Holiday 2021: जल्द ही निपटा लें जरुरी काम, अप्रैल में भी 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

इस मौके पर भाजपा नेता (BJP Leader) सुरेन्द्र शर्मा ने ट्वीट कर तीनों नेताओं को बधाई दी है ।सुरेन्द्र शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है किहार्दिक वधाई शुभकामनाएं ।इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी की गई देश के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में मध्यप्रदेश से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) जी शामिल हैं।।मध्यप्रदेश गौरवान्वित है ।

वही राहुल कोठरी ने ट्वीट कर लिखा है कि इंडियन एक्सप्रेस अखबार द्वारा देश के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की जारी सूची में मोदी जी,अमित शाह और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी भी शामिल है।मप्र को मिले इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews