MP Weather: फिर 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, छाए बादल, 22 जिलों में लू का अलर्ट, जानें हफ्ते का हाल

UP Weather,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। वर्तमान में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते तापमान में कमी आ रही है। वही कई जिलों में अरब सागर से आ रही नमी के कारण बादल छाए हुए है मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 12 अप्रैल 22 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है और 16 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यह भी पढ़े.. शिवराज कैबिनेट के बड़े फैसले- पटवारियों के 5204 नए पदों पर होगी भर्ती, मानदेय में भी वृद्धि

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, आज 12 अप्रैल 2022 को रीवा, छिंदवाड़ा, उमरिया, सतना, जबलपुर, सागर, सीधी, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, छतरपुर, धार, गुना, भिंड़, राजगढ़, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, अशोकनगर,नीमच, रतलाम और मंदसौर जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया है ।पिछले 24 घंटे में सभी जिले शुष्क रहे लेकिन छिंदवाड़ा, खजुराहो, सागर, दमोह, ग्वालियर और गुना लू का असर रहा।ग्वालियर में 13 अप्रैल तक भीषण गर्मी से राहत नही मिलेगी बल्कि सीवियर हीटवेव व हीटवेव(लू) का दौर चलेगा।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में 3 वेदर सिस्टम एक्टिव है।इसमें एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्र पर सक्रिय है, दूसरा उत्तर प्रदेश में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। और तीसरा इस चक्रवात से लेकर मध्य प्रदेश से होते हुए विदर्भ तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है,जिसके चलते मप्र के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में गिरावट होने लगी है।

यह भी पढ़े.. आज Oppo F21 Pro होगा लॉन्च, खरीदने से पहले जान ले स्मार्टफोन के आकर्षक फीचर्स और कीमत

मौसम विभाग (MP Weather Cloud) के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 12 अप्रैल मंगलवार की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव में उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, इसके असर से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मौसम बदलेगा और हवा में नमी आएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews