MP में 3398 नए कोरोना पॉजिटिव, 15 की मौत, भोपाल-इंदौर समेत इन जिलों में विस्फोट

mp corona update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) की लाख सख्ती, 12 शहरों में संडे लॉकडाउन (Sunday Lockdown 2021) और नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) के बावजूद कोरोना  (Coronavirus)  की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। आए दिन कोरोना पॉजिटिव आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में MP में रिकॉर्ड तोड़ 3,398 नए केस मिले हैं, वही 15 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 22 हजार के पार हो चुका है।

यह भी पढ़े.. Transfer: मध्य प्रदेश में IPS अधिकारियों के तबादलें, यहां देखें लिस्ट

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आज सोमवार को मध्य प्रदेश (MP) में 3399 नए केस सामने आए है।इसमें 60 प्रतिशत केस तो भोपाल, इंदौर और जबलपुर से ही सामने आए है। पिछले 24 घंटे में इंदौर में 788, भोपाल में 549, जबलपुर में 236, ग्वालियर 146, उज्जैन 98, रतलाम 85, बड़वानी 73, खरगोन 75 और कटनी 65 नए मरीज मिले, वही 15 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।वही  प्रदेश में 20 अधिक केस वाले शहरों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।

वही इन आंकड़ों के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि नये लोग संक्रमित न हों, इसके लिए लॉकडाउन आवश्यक है, लेकिन मैं लंबा लॉकडाउन नहीं चाहता हूं। एक दिन के लॉकडाउन से भी काम चल सकता है, यह तब संभव है, जब MP की जनता पूरी तरह से सहयोग करे। सहयोग का अर्थ है कि आप मास्क लगायें।

सीएम ने कहा कि हमने यह तय किया है कि कोई बिना मास्क लगाये आयेगा, तो उससे बात नहीं करेंगे। मास्क नहीं तो बात नहीं, ताकि सामने वाला व्यक्ति मास्क लगाने के लिए प्रेरित हो।सामान खरीदना है और दुकानदार ने मास्क नहीं लगाया है, तो वहां भी कहेंगे कि मास्क नहीं, तो सामान नहीं।

MP

MP

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews