MP News: 4 कर्मचारी निलंबित, 115 अधिकारियों पर जुर्माना, 14 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट नोटिस

mp news suspended

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) में लापरवाही पर एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया गया है। आगर मालवा में ANM, बैतूल में शिक्षक, छतरपुर में स्वच्छता निरीक्षक और गुना में पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है।वही दमोह में 115 अधिकारियों पर 11 हजार 500 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही धार में 14 ठेकेदारों को ब्लेक लिस्ट करने का नोटिस जारी किया गया है। वही धार में ही उपयंत्री एवं 1 टीपी आय 3 को नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. इस दिन होगा MP पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, आयोग ने सचिवों को लेकर जारी किये निर्देश

आगर-मालवा में लापरवाही बरतने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (Agar Malwa CMHO) डॉ एसएस मालवीय ने उप स्वास्थ्य केंद्र पालड़ा की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा गुजराती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में एएनएम का मुख्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ोद रहेगा तथा इस दौरान इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

इसके साथ ही छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने नगरपालिका छतरपुर के स्वच्छता निरीक्षक संजेश नायक को भ्रामक जानकारी देने और गुमराह करने के कदाचार आचरण के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) किया है।निलंबन के बाद शहरी विकास अभिकरण छतरपुर में उनका मुख्यालय तय किया गया है।

यह भी पढ़े.. नवंबर की सैलरी के साथ आएगा 4 महीने का एरियर! 18 महीने के रुके DA Arrears पर भी ताजा अपडेट

बैतूल में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग(Tribal Affairs Department) शिल्पा जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड चिचोली के हाई स्कूल दूधिया के माध्यमिक शिक्षक आदित्य आर्य के विरुद्ध थाना चिचोली में धारा 354, 354 (क) भादवि, 7, 8 पास्को एक्ट एवं SC/ST एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध होने एवं उक्त अपराध में गिरफ्तार किए जाने के कारण आर्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1986 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उक्त शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शाहपुर रहेगा।

पंचायत सचिव निलंबित

गुना में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी (Guna CEO) जिला पंचायत निलेश परीख द्वारा सचिव ग्राम पंचायत महूखांन हरिसिंह रघुवंशी को निलंबित कर दिया है। सचिव हरिसिंह रघुवंशी द्वारा समग्र पेंशन (Pension) हितग्राहियों के भौतिक सत्‍यापन में पेंशन हितग्राही कालूराम पुत्र गणेशा हरिजन निवासी ग्राम महूखांन को जीवित होते हुए भी पेंशन पोर्टल पर मृत घोषित किये जाने के फलस्‍वरूप तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन कार्यकाल में रघुवंशी का मुख्‍यालय जनपद पंचायत बमोरी रहेगा तथा इन्‍हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्‍ता प्राप्‍त करने की पात्रता रहेगी।

115 अधिकारियों पर 11 हजार 500 रूपये का जुर्माना

दमोह में CM Helpline पोर्टल पर माह अक्टूबर 2021 में अनिराकृत पाई गई शिकायतें जिनके निराकरण एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों द्वारा समय-सीमा में नहीं किये जाने एवं वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा जारी निर्देशों की अवहेलना किये जाने के फलस्वरूप कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने प्रति शिकायत 100 रूपये के मान से विभिन्न विभागों के 115 अधिकारियों पर 11 हजार 500 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया है। ​उन्होंने निर्देशित किया है कि अर्थदण्ड की राशि 7 दिवस में लोक सेवा प्रबंधन दमोह के कार्यालय कक्ष क्रमांक 72 कलेकट्रेट में जमा करते हुये रेडक्रास सोसाइटी की रसीद प्राप्त करें, साथ ही आदेशित किया है कि शिकायतों के अनिराकृत होने की पुर्नावृत्ति न हो।

14 ठेकेदारों ब्लेक लिस्ट का नोटिस

धार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ ने हैण्डवॉश यूनिट गुणवत्तापूर्ण बनाए जाने तथा दोषी ठेकेदारों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सरदारपुर संभाग अंतर्गत विभाग द्वारा घटिया हैण्डवॉश यूनिट निर्माण करने पर 14 ठेकेदारों को ब्लेक लिस्ट करने के लिए नोटिस जारी कर राशि 7.00 लाख रूपए का अर्थदण्ड रोपित किया गया है। इसके साथ ही 2 उपयंत्री एवं 1 टीपी आय को कारण बताओं सूचना पत्र भी जारी किया गया है। नल योजना के क्रियान्वयन में विलंब करने पर ठेकेदार बलिंदर सिंग पटना का अनुबंध निरस्त कर ब्लेक लिस्ट करने के लिए प्रस्ताव अधीक्षण यंत्री कार्यालय इंदौर में विचाराधिन है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews