दिल तो बच्चा है जी: 62 साल के पिता को 59 साल की प्रेमिका के साथ होटल में बेटे ने पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा

दिल तो बच्चा है जी: 62 साल के पिता को 59 साल की प्रेमिका के साथ होटल में बेटे ने पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती, लेकिन जब वो प्यार किसी को धोखा देकर किया जाए तो उसके परिणाम ठीक नहीं होते है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उज्जैन (Ujjain) में, जहां एक बेटे ने अपने पिता को उनकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा। फिर क्या था बेटे ने होटल में जमकर हंगामा किया, जिसके बाद होटल प्रबंधन ने दोनों बुजुर्ग कपल को बाहर निकाल दिया। बता दें कि यह फैमिली ड्रामा कई घंटों तक चलता रहा और बेटे ने इस बीच अपने पिता का वीडियो भी बनाया।

यह भी पढ़ें…दिग्विजय सिंह ने CM Shivraj को लिखा पत्र, खाद्यान माफिया पर कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार
कहानी दिलचस्प है….62 साल के आलोक चौधरी ग्वालियर (Gwalior) के रहने वाले हैं और एक निजी कंपनी में काम करते हैं, वहीं उनकी प्रेमिका 59 की है जो जयपुर (Jaipur) में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) में विकास अधिकारी है। दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी जो बाद में प्यार में बदल गई।

800 किलोमीटर तक किया पीछा
बेटे अंकुर चौधरी ने बताया कि उसके पिता शुक्रवार को बिना बताए घर से सूटकेस लेकर कहीं बाहर चले गए। आलोक का घर से अचानक सूटकेस लेकर निकलना बेटे अंकुर को गवारा नहीं हुआ जिसके बाद अंकुर ने ग्वालियर से ही उनका पीछा किया। अंकुर ने आगे बताया कि बस स्टैंड से उसके पिता जयपुर के लिए रवाना हुए और मैं भी अपने एक दोस्त के साथ उनका पीछा करते हुए वहां पहुंचा। जयपुर में उतर कर वह अपनी प्रेमिका के साथ ट्रेन से उज्जैन के लिए ट्रैन से रवाना हुए। जहां भी मैंने उनका पीछा किया, दोनों जब उज्जैन पहुंचे तो दोनों ने महाकाल मंदिर के सामने स्थित एक होटल में रूम बुक किया। जिसके बाद जैसे ही रूम पर पहुंचे तो उसके आधे घंटे बाद मैं और मेरा दोस्त होटल पहुंचे और उनके कमरे का गेट खुलवाया। जहां पर पिता और उनकी प्रेमिका को देख जमकर हंगामा किया। वहीं पिता ने भी अपने अफेयर होने की बात को स्वीकार किया और अंकुर को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा।

मम्मी को करते हैं प्रताड़ित
बेटे अंकुर ने बताया कि उसके पिता आलोक उसकी मम्मी पर शक करते हैं और तलाक का दबाव बना रहे हैं। मम्मी भी उनके अफेयर के बारे में जानती थी और उनका कहना है कि पापा और उनकी दोस्त दोनों खुशी-खुशी साथ रहें, वो तलाक के लिए तैयार थी। दोनों का करीब 1 साल से तलाक का केस चल रहा है, लेकिन पिता मम्मी से तलाक के लिए 13 लाख 50 हजार रुपए की डिमांड कर रहे थे और उनके चरित्र पर भी लांछन लगा रहे थे। अंकुर ने आरोप लगाया है कि उसके पिता लालची हैं जिसके वजह से ही उन्होंने महिला से दोस्ती की है।

पुलिस ने मदद से किया इंकार
इधर, जब अंकुर उज्जैन में अपने पिता की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचा तो उज्जैन एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने यह कहकर मदद करने से इंकार कर दिया कि मामला जयपुर और ग्वालियर का है। बता दें कि इससे पहले भी अंकुर और उसकी मां ने आलोक को इस तरह रंगे हाथों पकड़ा है, जहां छिंदवाड़ा पुलिस ने आलोक को परिवार वालों से बचाया था।

https://vimeo.com/630035836

यह भी पढ़ें… Indore : कटोरा और किताब लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, MPPSC ऑफिस का किया घेराव

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews