MP News : शिवराज सरकार की इस योजना से मिलेगा 78 लाख किसानों को लाभ

farmers

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उपचुनाव (By-election) के 10 नवंबर (10 November) को घोषित होने वाले परिणाम और दीवाली (Diwali) से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के 78 लाख किसानों (Farmers) को बड़ी सौगात दी है। सीएम शिवराज का कहना है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Farmers Welfare Scheme) के अंतर्गत प्रदेश के 78 लाख 51 हजार 424 किसानों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।उन्होंने इसे छोटे किसानों को बड़ी राहत बताया है।

यह भी पढ़े…यूरिया को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की किसानों को बड़ी राहत

गुरुवार को मंत्रालय में शिवराज (Shivraj Singh Chauhan) मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे, जहां उन्होंने कहा कि इस योजना में 12 लाख 45 हजार 278 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि का भुगतान कर दिया गया है तथा शेष को लाभ दिए जाने की प्रक्रिया जारी है। योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष केन्द्र सरकार (Modi Government) द्वारा दिए जाने वाली 6 हजार रूपए की राशि के अतिरिक्त शिवराज सरकार (Shivraj Government) द्वारा 4 हजार की राशि दी जाती है। इस प्रकार किसान को कुल 10 हजार रूपये मिलते हैं। यह छोटे किसानों के लिए बड़ी राहत है।

पात्र किसानों के नाम जोड़े जाए

वही मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि योजना का लाभ लेने से कोई पात्र किसान वंचित न रहे। योजना का लाभ ऐसे किसानों को दिया जा रहा है जो खेती कर रहे हैं तथा इनकम टैक्स (Income Tax) प्रदाता नहीं है। यदि ऐसा कोई किसान रह गया हो तो उसका नाम तुरंत जोड़ा जाए।योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले सर्वाधिक किसान जबलपुर (Jabalpur) संभाग में 14 लाख 32 हजार, उज्जैन (Ujjain) संभाग में 11 लाख 23 हजार, सागर (Sagar) संभाग में 10 लाख 14 हजार, इंदौर (Indore) संभाग में 9 लाख 67 हजार तथा भोपाल (Bhopal) संभाग में 8 लाख 48 हजार हैं।

5 लाख किसानों के खातों में डाले जा चुके है 100 करोड़

बता दे कि सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) नेचुनाव अप्रभावित ज़िलों के किसानों के खातों में किसान कल्याण योजना (Kisan Kalyan Yojna) के तहत लगभग 100 करोड़ रुपये जमा किये थे।सीएम शिवराज ने कहा था कि गैर उपचुनाव वाले जिलों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 5 लाख किसानों के खातों में 100 करोड़ की राशि ट्रांसफर की जा रही है, बाकी किसानों की सूची बन रही है, जैसे-जैसे भौतिक सत्यापन होता जाएगा, हम खातों में पैसा डालते जाएंगे। चुनाव वाले क्षेत्रों में आचार संहिता (Code Of Conduct) समाप्त होने के बाद किसानों के खाते में पैसा डाला जायेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews