MP News : पंचायत सचिव समेत 8 निलंबित, 6 कर्मचारियों को नोटिस, 1 की सेवा समाप्त

MP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) और सीएम हेल्पलाइन (CM helpline) जैसे सरकारी कामों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई का दौर जारी है। अब बैतूल में सहायक ग्रेड 3, शिक्षक और छिंदवाड़ा में पंचायत सचिव को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। छिंदवा़ड़ा, रीवा और पन्ना में लापरवाही बरतने पर 6 कर्मचारियों को कारण नोटिस जारी किया गया है ।इधर, उज्जैन में भी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की घट्टिया शाखा में करीब 80 लाख रुपये के गबन के मामले में बैंक प्रबंधक (Bank) सहित 5 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही एक कर्मचारी की सेवा भी समाप्त कर दी गई है।

यह भी पढ़े.. MPPSC : राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 का प्रवेश पत्र जारी, यहां करें डाउनलोड

बैतूल कलेक्टर (Betul Collector) अमनबीर सिंह बैंस ने कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला (Government School_ घोड़ाडोंगरी में पदस्थ सहायक ग्रेड-3  खुशराज दहीकर और विकासखंड भैंसदेही की माध्यमिक शाला चोपनी खुर्द के माध्यमिक शिक्षक (Teacher) पूनासिंग डिकारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं।यह कार्रवाई विरूद्ध थाना झल्लार में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत आपराधिक प्रकरण कायम होने एवं उक्त मामले में अन्वेषण/जांच की कार्रवाई प्रारंभ होने तथा शासकीय दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं करने के कारण की गई है।निलंबन अवधि में उक्त शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय घोड़ाडोंगरी निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ी, केंद्र के समान डीए की मांग, बड़े आंदोलन की तैयारी

छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में जनपद पंचायत मोहखेड़ के सभागृह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ग्राम पंचायत सचिव मुजावरमाल, चूड़ाबोह एवं बेलखेड़ा ग्राम रोजगार सहायक को समीक्षा बैठक में अनुपस्थिति रहने एवं कम प्रगति के पाए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।वही ग्राम पंचायत सांवरी के सचिव को बैठक में अनुपस्थित रहने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत पंचायत अर्जुनवाडी, गढमऊ एवं शक्करझिरी के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को मनरेगा योजना के अंतर्गत लेबर लेबर नियोजन एवं लेबर बजट के न्यूनतम लक्ष्‌य प्राप्ति के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर 4 को नोटिस

छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेन्द्र नारायण द्वारा 4 जनपद पंचायतों के ब्लॉक समन्वयकों प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण राजेन्द्र यादव, जनपद पंचायत छिन्दवाडा की ब्लॉक समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना (Prime Minister’s Housing Scheme) ग्रामीण बबीता माहोरे, जनपद पंचायत अमरवाडा के ब्लॉक समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण भगवानदास डेहरिया और जनपद पंचायत हर्रई के ब्लॉक समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अरविंद पराडकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इन सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक के अपूर्ण अवासों को पूर्ण नहीं करने और दूसरी व तृतीय किश्त जारी नहीं कराने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिनों के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर प्रगति से अवगत कराते हुए जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। ‍समय पर जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा संतोषजनक जवाब नहीं पाये जाने पर संबंधित के विरूध्द संविदा नीति के अंतर्गत संविदा सेवा समाप्ति की एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

रीवा और पन्ना में भी कार्रवाई

रीवा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी(Rewa CMHO) डॉ. बीएल मिश्रा ने गुरू कृपा नर्सिंग होम/क्लीनिक के डॉ. प्रमोद जैन को नर्सिंग होम/क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का नोटिस जारी किया है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस में लेख किया है कि क्यो न नर्सिंग होम/क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाय। उन्होंने 24 घंटे में जबाव प्रस्तुत करने की बात भी नोटिस में कही है। पन्ना कलेक्टर (Panna Collector) संजय कुमार मिश्र द्वारा विकास खण्ड अजयगढ़ के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ के.पी. राजपूत को भी सरकारी काम में लापरवाही वरतने पर नोटिस जारी किया गया है।इस संबंध में 24 घण्टे के अंदर स्पष्टीकरण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।

बैंक प्रबंधक समेत 5 निलंबित

उज्जैन (Ujjan) में भी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की घट्टिया शाखा में करीब 80 लाख रुपये के गबन के मामले में संयुक्त पंजीयक बीएल मकवाना ने बैंक प्रबंधक सहित 5 कर्मचारियों प्रबंधक महेशचंद्र राठौर, पूर्व प्रबंधक शिव हरदेनिया, कैशियर सुमेरसिंह, क्लर्क सोनमसिंह, सत्येंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही आउट सोर्स पर रखे गए क्लर्क कैलाश चौधरी की सेवा भी समाप्त कर दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews