MP Weather Update: अगले 48 घंटों में करवट लेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

chhattisgah weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update) में बदलाव देखने को मिल रहा है।सोमवार को मुरैना जिले (Morena District) में तेज हवाओं के साथ ना सिर्फ हल्की बारिश (Rain) हुई कहीं कहीं ओले भी गिरे।जिससे किसानों की टेंशन बढ़ गई है, अचानक हुई इस ओलावृष्टि से सरसों व गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। उत्तर भारत में दाखिल हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 मार्च गुरुवार से प्रदेश में तापमान (Temperature) में गिरावट और कहीं कहीं बारिश की संभावना बन गई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: नया सिस्टम बदलेगा मप्र का मौसम, बादल छाने के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग (MP Weather Department) की मानें तो गुरुवार के बाद मप्र में मौसम बिगड़ने के आसार है। 11 मार्च के बाद उत्तर भारत में एक के बाद एक कर 3 पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance)  के पहुंचने से ना सिर्फ हवाओं का रुख बल्कि वातावरण में भी नमी आने लगेगी। विभाग की माने तो 11 मार्च से ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा संभाग सहित प्रदेश के कुछ अन्य क्षेत्रों में बादल छाने के आसार है, वही कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना ( Weather Forecast) बनी हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 11-12 मार्च को जमशेदपुर के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। 10 मार्च को झारखंड में आंशिक बादल के साथ बिजली गरजने तथा वज्रपात की संभावना है। 11 से 13 मार्च 2021 तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है। मार्च के दूसरे सप्ताह में जम्मू कश्मीर में बारिश (Rain and Hail) की संभावना है।हरियाणा के झज्जर और हिसार में बारिश (Rain) और उत्तराखंड में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

weather weather weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
MP Weather Update: अगले 48 घंटों में करवट लेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार - MP Breaking News