Suspended: सागर कलेक्टर का एक्शन-अधिकारियों को नोटिस, पंचायत सचिव निलंबित

mp news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोकनगर और सागर में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की गई है। अशोकनगर (Ashoknagar)  में जहां पंचायत चुनाव (Panchayat election 2021) से पहले  जनपद पंचायत सचिव (Panchayat Secretary) को शासन की राशि का दुरुपयोग करने पर निलंबित (Suspended) कर दिया है। वही दूसरी तरफ सागर में सागर कलेक्टर (Sagar Collector) ने आयुष्मान कार्ड की खराब प्रगति वाले अधिकारियों को जारी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े.. MP Politics: माणक अग्रवाल के निष्कासन के बाद समर्थन में उतरी BJP, कई समर्थक दे सकते है इस्तीफा

पहला मामला अशोकनगर की जनपद पंचायत चंदेरी के ग्राम पंचायत सिंहपुरचाल्‍दा का है। यहां सीईओ जिला पंचायत (CEO District Panchayat)  बी.एस.जाटव द्वारा जनपद पंचायत चंदेरी के ग्राम पंचायत सिंहपुरचाल्‍दा के सचिव भावसिंह लोधी को शासन (MP Government)  की राशि का दुरूपयोग एवं पंचायत के खाते से फर्जी तरीके से राशि आहरण करने पर तत्‍काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) किया गया है। निलंबन (Suspended) अवधि में इनका मुख्‍यालय जनपद पंचायत ईसागढ़ नियत किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP College: सरकारी कॉलेजों को देना होगा यह जानकारी, उच्च शिक्षा विभाग का पत्र जारी

दूसरा मामला सागर जिले का है। यहां सागर कलेक्टर दीपक सिंह ने निर्देश दिए है कि आयुष्मान कार्ड की खराब प्रगति वाले अधिकारियों (Government Officer) को नोटिस  (Notic) जारी करें एवं आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card)  बनाने अभियान चलाकर शिविर लगाएं। उन्होंने निर्देश दिए है कि जिले में 15 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसकों समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रति दिन समस्त एसडीएम (SDM) मॉनीटरिंग करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews