Transfer : कलेक्टर के बाद श्योपुर एसपी और सीएमओ पर भी गिरी गाज, दोनों हटाए गए

Transfer

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के श्योपुर कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव के बाद श्योपुर एसपी पर भी गाज गिरी है। अब श्योपुर  एसपी (Sheopur SP Sampath Upadhyay) संपत उपाध्याय को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह अनुराग सुजानिया को नया श्योपुर एसपी बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग, मप्र शासन (Home Department, Government of MP) ने आदेश जारी कर दिए है।

यह भी पढ़े.. बाढ़ के बाद बड़ा एक्शन: श्योपुर कलेक्टर को हटाया, जानें किसे मिलीं नई जिम्मेदारी

इसके अलावा श्योपुर की सीएमओ (Sheopur CMO) मिनी अग्रवाल को भी हटा दिया गया है।अब सीनियर IAS आयुक्त नगरीय प्रशासन निकुंज श्रीवास्तव  (Commissioner Urban Administration Nikunj Srivastava) श्योपुर में मोर्चा संभालेंगे।इससे पहले श्योपुर कलेक्टर के तबादले के आदेश जारी हुए थे, उनकी जगह शिवम वर्मा को जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दे कि बाढ़ के बाद से ही लोगों में कलेक्टर (Sheopur Collector Rakesh Singh Srivastava) और एसपी को लेकर भारी आक्रोश था।सड़क से लेकर सोशल मीडिया (Social Media) तक लोगों का गुस्सा फूट रहा था और दोनों को हटाने की मांग की जा रही थी, जिसके बाद मप्र सरकार (MP Government) द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े.. MP News: सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, जारी हुए ये निर्देश

श्योपुर एसपी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews