रंगपंचमी पर MP में टूटे सारे रिकॉर्ड, 2777 नए कोरोना पॉजिटिव, 16 ने तोड़ा दम

mp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अप्रैल 2021 का महिना शुरु हो गया है, लेकिन संडे लॉकडाउन (Lockdown 2021) और नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) का कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। कोरोना (Coronavirus) के आंकड़े कम होने की बजाय दिनों दिन बढ़ते जा रहे है।आज रंगपंचमी (Rangpanchmi 2021) के दिन आई रिपोर्ट में MP में 2777नए केस मिले है और 16 की मौत हो गई।इसी के साथ अब प्रदेश  में एक्टिव केस बढ़कर 19,336 हो गए हैं, जो की बेहद भयावह स्थिति को जाहिर कर रहे है।

यह भी पढ़े.. MP School 2021: कक्षा 1 से 8वीं के लिए Whatsapp पर आएगी शिक्षण सामग्री, ऐसे होगा मूल्यांकन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, MP में 1 अप्रैल 2021 गुरुवार को 26,514 सैंपल की जांच में 2777नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले है और 16 की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में इंदौर में 682, भोपाल में 528, जबलपुर में 185, ग्वालियर में 115, उज्जैन- रतलाम में 85-85, खरगोन में 75, बैतूल और छिंदवाड़ा में 66-66 नए केस मिले है। वही इंदौर में 3 और जबलपुर में 2 के साथ अन्य जिलों में एक-एक मरीजों ने दम तोड़ा है।प्रदेश में अब 52 में से 32 जिले ऐसे हैं, जहां एक दिन में 20 से अधिक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।

यह भी पढ़े.. Gwalior News: निगम की बड़ी लापरवाही, पेयजल टैंक में नहाते मिले मासूम, VIDEO VIRAL

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने MP के जिन 4 स्थानों में संक्रमण अधिक है वहां राजधानी से दल रवाना किए गए हैं। इनमें खरगोन, बैतूल, छिंदवाड़ा और रतलाम शामिल हैं। इन जिलों में वरिष्ठ अधिकारी कोरोना संक्रमण के नियंत्रण की व्यवस्थाओं को देखेंगे। महाराष्ट्र (Maharastra)  के सीमावर्ती जिले छिंदवाड़ा में अधिक रोगी संख्या को देखते हुए संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए 3 दिन के लिए लॉकडाउन किया गया है। इसके अलावा संडे का लॉकडाउन जिन शहरों में पूर्व में रहा है वहां यथावत रहेगा।

MP MP

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews