बहुप्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा, यहां देखिए विनर लिस्ट

ऑस्कर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ऑस्कर अवॉर्ड्स (oscar awards) उन अकादमी अवॉर्ड्स में से हैं जिनकी चर्चा पूरे विश्व (world) में की जाती है। ऑस्कर अवॉर्ड्स को हॉलीवुड (hollywood) का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है। इस साल ऑस्कर का 93वां संस्करण (edition) आयोजित होगा। यूं तो हर साल परम्परा के अनुसार ऑस्कर अवॉर्ड नाइट का आयोजन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर (dolby theatre) में किया जाता था। लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के मद्देनजर ये आयोजन ऑनलाइन (online) ही किया जाएगा। इस बार ऑस्कर की कई जगहों पर लाइव स्ट्रीमिंग (live streaming) की जाएगी। आप स्टार मूवीज+ हॉटस्टार पर ऑस्कर अवार्ड फंक्शन का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। आइए जानते हैं किस किस को मिला ऑस्कर।

यह भी पढें… बीजेपी नेता का मंत्री के बंगले पर धरना, बोले- नौटंकी बंद कर इंजेक्शन दिलाओ

बेस्ट एक्ट्रेस: फ़िल्म Nomadland के लिए Frances McDormand को बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया। McDormand के साथ इस खिताब को जीतने के लिए लिस्ट काफी लंबी थी। इसमें वायोला डेविस, एंड्रा डे, बिली हॉलिडे, वैनेसा किर्बी और कैरी मुलिगन शामिल थीं।

बेस्ट एक्टर: इस बार ऑस्कर अवार्ड्स में Anthony Hopkins ने फ़िल्म ‘ द फादर’ के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब जीता। इसके अलावा इस लिस्ट में गैरी ओल्डमैन, स्टीवन येउन, रिज अहमद, चाडविक बॉसमैन को नॉमिनेट किया गया था।

यह भी पढे़े़ें… अमेरिका करेगा भारत में वैक्सीन के रॉ माल की आपूर्ति, वैक्सीन उत्पादन में आएगी तेजी

बेस्ट फ़िल्म: इस बार इस खिताब को हांसिल करने के लिए ‘नोमैडलैंड’, ‘ द फादर’, ‘जूडास ऐंड द ब्लैक मसीहा’, ‘मीनारी’, ‘ मैनक’, ‘प्रॉमिसिंग यांग वुमन’, ‘ साउंड ऑफ मेटल’, ‘ द ट्रायल ऑफ द शिकागो7’ शामिल थीं। लेकिन Chloe Zhao की Nomadland ने सबको पछाड़ते हुए ये खिताब हांसिल किया।

बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस: Yuh- Jung Youn को मीनारी फ़िल्म के लिए इस बार बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस का ऑस्कर अवार्ड दिया गया। इस खिताब को हांसिल करने के लिए लिस्ट में मारिया बाकालोवा, ग्लेन क्लोज ओलिविया कोलमैन, अमांडा सेयफ्राइड का नाम भी शामिल था।

बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले: इस कैटेगरी के लिए प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म द व्हाइट टाइगर के साथ साथ ‘ द फादर’, ‘बारात सब्सीक्वेंट मूवीफिल्म’, ‘नोमैडलैंड’, ‘ वन नाइट इन मियामी’ जैसी फिल्मों का नाम भी लिस्ट में शामिल था। लेकिन ‘ द फादर’ को इस खिताब से नवाजा गया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews