Employment : इस योजना को मंजूरी, मंत्री बोले- MP में 7 लाख से ज्यादा को मिलेगा रोजगार

employment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बढ़ती बेरोजगारी (Unemployment) को देखते हुए शिवराज सरकार (Shivraj Government) का रोजगार (Employment)  पर मुख्य फोकस बना हुआ है।हर विभाग में रोजगार के अवसर तलाशे जा रहे है। जगह जगह रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच शिवराज सरकार में वन मंत्री कुंवर शाह (Forest Minister Kunwar Shah) का युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

यह भी पढ़े… Employment : 7 लाख युवाओं को रोजगार देने का प्लान तैयार, CM ने दिए यह निर्देश

वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा है कि वन प्रबंधन के तहत वर्ष 2021-22 में 7 लाख 68 हजार लोगों को 100 दिवस का रोजगार दिया जायेगा।  इसके लिए यथाशीघ्र मास्टर प्लान तैयार कराया जाएगा। शाह ने वन विभाग के अधिकारियों को वनांचल क्षेत्रों का सघन दौरा के साथ ही रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने के निर्देश भी दिए हैं।

वही न मंत्री कुंवर विजय शाह ने बताया कि लघु वनोपज संघ द्वारा 8 हजार 290 हेक्टेयर क्षेत्र में लघु वनोपज प्रजातियों के रोपण की योजना मंजूर की गई है। विभागीय वृक्षारोपण में लघु वनोपन प्रजातियों के रोपण का दायरा 5 से बढ़ाकर 10 प्रतिशत तक कराए जाने का निर्णय भी लिया गया है।विभागीय पौधा रोपण में स्थानीय प्रजातियों के साथ लघु वनोपज से जुड़ी वृक्ष प्रजातियों को प्राथमिकता से लगवाया जायेगा।

यह भी पढ़े.. MP: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी, मिलेगी प्रोत्साहन राशि

वन मंत्री ने बताया कि स्थानीय स्तर पर भागीदारी से बिगड़े वनों का सुधार कार्यक्रम में आगामी 3 वर्ष में 5 हजार ग्राम वन समितियों को लाभान्वित कराया जाएगा। इससे वनों का संरक्षण और ग्रामीणों की आजीविका को सुदृढ़ किया जा सकेगा। वनों के सुधार और जंगलों के बचाव के लिए 317 ग्राम वन समितियों की सूक्ष्म प्रबंध योजना तैयार कर विदोहन प्रारंभ कर दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews