राहुल गांधी के घर पुलिस पहुंचने को लेकर अशोक गहलोत बीजेपी पर बरसे, कहा ‘खतरे में है लोकतंत्र’

rajasthan

Ashok Gehlot angry on BJP  : दिल्ली में राहुल गांधी के निवास पर पुलिस के पहुंचने का मुद्दा गर्माया हुआ है। कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल के विवादित बयान पर पुलिस ने उनके घर पहुंचकर पूछताछ की। इधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिल्ली में राहुल गांधी के निवास पहुंच गए और उन्होने कहा कि पुलिस की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि वो यहां तक पहुंच गए। उन्होने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है।

अशोक गहलोत ने कहा कि गृह मंत्रालय के निर्देश के बिना ऊपरी इशारे के ये कार्रवाई संभव नहीं है। उन्होने कहा कि इसके बिना दिल्ली पुलिस इतना साहस नहीं कर सकती है। उन्होने कहा कि एक राष्ट्रीय नेता से इस तरह से पूछताछ करना बिल्कुल भी सही नहीं है। गहलोत ने कहा कि मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। उन्होने कहा कि आज का घटनाक्रम कल्पना से बाहर है। राहुल गांधी कह चुके हैं कि वो आठ दस में इसका जवाब दे देंगे, इसके बाद पुलिस का उनके घर तीन दिन के भीतर पहुंचकर पूछताछ करना सरासर निंदनीय है।

राजस्थान के सीएम गहलोत ने हिटलर का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले वो भी बहुत लोकप्रिय हुआ था और इस समय देश का लोकतंत्र खतरे में है। उन्होने कहा कि ‘इस समय मैं कुछ बोल रहा हूं तो पूरी दुनिया सुन सकती है..ये इंटरनेट का जमाना है। राहुल गांधी लंदन में वही बोले जो यहां बोलते हैं। हम इन्हें छोड़ने वाले नहीं है..इस तानाशाही प्रवृत्ति को छोड़ने वाले नहीं है। हम जनता के बीच में जाएंगे।’ उन्होने कहा कि आज सारी संस्थाएं दबाव में काम कर रही है। पूरा देश भयभीत है तनाव में है। राहुल गांधी का मुद्दा महंगाई का था, बेरोजगारी, अहिंसा और सबके बीच प्रेम बढ़ाने का था। बीजेपी हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर रही है, झूठे वादे करके सत्ता में आ गए हैं। गहलोत ने कहा कि जैसे हालात देश में बन रहे हैं वो बहुत गंभीर है और दिल्ली पुलिस बिना ऊपरी दबाव के ऐसा काम नहीं कर सकती है।

[dgv_vimeo_video id=”809470908″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews