Bank Holidays 2022: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें काम, देखें लिस्ट

bank holiday in oct nov 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। Bank Holidays 2022. मार्च 2022 का महिना खत्म होने में अभी 12 दिन बाकी है। आज 19 मार्च से 31 मार्च के बीच करीब 5 दिन बैंक बंद रहने वाले है।वही अप्रैल में भी कई छुट्टियां पड़ने वाली है, जिसमें बैंक के काम प्रभावित होंगे। अप्रैल (Bank holidays in April 2022 ) में करीब 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।

यह भी पढ़े.. इन कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, मानदेय बढ़ाया, जानें कितनी बढ़कर आएगी सैलरी

नए वित्तीय वर्ष 2022-23 की शुरुआत अप्रैल माह में शुक्रवार को होने जा रही है, ऐसे में साल के पहले दिन वार्षिक लेखाबंदी के चलते कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा गुड़ी पड़वा, हनुमान जयंति और महावीर जयंति समेत कई त्यौहारों (Special Holiday List) के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा दूसरा-चौथा शनिवार और रविवार के चलते भी बैंक बंद होंगे।

यह भी पढ़े..MP News : बढ़ाई गई पदों की संख्या, 78 पदों पर होगी भर्ती, जल्द होगी नियुक्ति, इन्हें मिलेगा लाभ

हालांकि बैंक बंद होने के चलते चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, लेकिन ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) जारी रहेगी।सभी बैंक यूजर्स को सलाह दी जाती है कि बैंक जाने से पहले छुट्टियों की जानकारी निकाल लें, अन्यथा बेवजह परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Bank holidays in March 2022

  • 19 मार्च: होली/याओसांग का दूसरा दिन- भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 22 मार्च: बिहार दिवस- पटना में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 मार्च: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
  • 27 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

Bank holidays in April 2022

  • 1 अप्रैल को बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग- सभी राज्यों में बैंक बंद।
  • 2 अप्रैल को गुड़ी पाड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा)- बेलापुर, बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 अप्रैल को रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
  • 4 अप्रैल को सरहुल। रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 अप्रैल को बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन पर हैदराबाद में बैंक बंद ।
  • 9 अप्रैल को शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
  • 10 अप्रैल को रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 14 अप्रैल को डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू- शिलांग और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद ।
  • 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू- जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद ।
  • 16 अप्रैल को बोहाग बिहू। गुवाहाटी में बैंक बंद।
  • 17 अप्रैल को रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
  • 21 अप्रैल को गड़िया पूजा है. इस दिन अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 अप्रैल को शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)।
  • 24 अप्रैल को रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
  • 29 अप्रैल को शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा है। इस दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews