होली से पहले MP को सीएम का तोहफा, 1 करोड़ की मिलेगी राशि, इन जिलों को होगा लाभ

Shivraj singh chouhan

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। होली से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने बड़ी घोषणा की है।सीएम ने कहा है कि झाबुआ के थांदला के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। एक करोड़ रुपए थांदला के विकास के लिए देंगे। झाबुआ जिले के गाँवों में जल जीवन मिशन से पाइप लाईन बिछाकर हर गाँव, हर घर में नल कनेक्शन लगवाकर पीने का साफ पानी देंगे। इससे बेटियों-बहनों को हैंडपंप से पानी नहीं भरना पड़ेगा। इसके लिए मिशन में 550 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़े.. The Kashmir Files: जम्मू में जाकर फिल्म देखेंगे मध्य प्रदेश के गृह मंत्री

सीएम मंगलवार को जनजातीय समाज के पारम्परिक लोक उत्सव भगोरिया में शामिल होने झाबुआ ज़िले के थांदला पहुँचे थे जहां उन्होंने कहा कि पिछले दो साल ढंग से भगोरिया पर्व नहीं मना पाए। इस साल खूब भगोरिया मनाओ, होली मनाओ, गेर निकालो।थांदला में सीएम राईज स्कूल (CM Rise School) खोला जायेगा। नर्मदा नदी का पानी अलीराजपुर जिले तक आ गया है। जल्द ही नर्मदा के पानी को झाबुआ जिले में भी लाया जायेगा। आज आपके बीच आपका मामा भगोरिया उत्सव मनाने आया है। मध्यप्रदेश सरकार आपकी जिंदगी में खुशियाँ लाने के लिए ही है।

वही मुख्यमंत्री निवास पर जल जीवन मिशन (Jal Jivan Mission) में बुरहानपुर में 30 मार्च को होने वाले “हर घर में नल-हर नल में जल” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सीएम  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में जल संरक्षण के लिए अभियान के तौर पर प्रयास किये जाएँ। पानी रोकने का कार्य अति महत्वपूर्ण है। जल संरक्षण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। प्रदेश में जल-संरचनाओं को बनाने का कार्य प्राथमिकता से करें। जल शक्ति से ही जनजीवन है। कार्यक्रम की तैयारी जिम्मेदारी से की जाए, इसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहे। उन्होंने बुरहानपुर कलेक्टर से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली।

यह भी पढ़े.. Old Pension: कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होगी या नहीं? सरकार ने दिया ये जवाब

सीएम शिवराज ने ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम में वे जल कलश यात्रा के साथ शामिल होंगे। उन्होंने ग्रामों में जल कलश पूजन एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाने के निर्देश दिए।  जल जीवन मिशन और पानी रोकने के कार्य को अभियान के तौर पर लें। इसके लिए कार्य-योजना बनाएँ।प्रत्येक ग्राम पंचायत में धार्मिक स्थल से कार्यक्रम स्थल तक ग्राम का भ्रमण करते हुए जल कलश यात्रा निकाली जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews