महिला अपराध और आगामी त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, पुलिस कमिश्नर ने थानों को जारी किए निर्देश

महिला अपराध और आगामी त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, पुलिस कमिश्नर ने थानों को जारी किए निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। महिला सुरक्षा (Women Safety) को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस (MP Police) अब बड़ी तैयारी में है। दरअसल महिला अपराध रोकने के लिए भोपाल पुलिस (BHopal Police) द्वारा नया प्लान तैयार किया जा रहा है। दरअसल महिला अपराध रोकने के लिए भोपाल कमिश्नर *Bhopal Commissioner) ने एक नए प्लान की तैयारी की है। जिसमें 6 साल पुराने रिकॉर्ड को खंगाला जाएगा। 6 साल में महिलाओं के विरुद्ध हुए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

साथ ही एक तरफ जहां भोपाल पुलिस पीड़ित महिलाओं से फीडबैक (feedback) लेगी। वहीं दूसरी तरफ वैसे आरोपी जो इस घटना के बाद सजा काट चुके हैं। उनकी गतिविधि पर भी नजर रखेगी। भोपाल पुलिस द्वारा बीते 6 साल में हुए अपराध ऐसे महिलाओं के विरुद्ध हुए अपराध का चुनाव किया जाएगा। उसके रिकॉर्ड तैयार किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस कमिश्नर ने भोपाल पुलिस को निर्देश दिए हैं।

वहीं 38 थानों में महिला अपराध के आरोपियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। प्रदेश में महिला अपराध को रोकने के लिए जिले में नई तकनीक और गतिविधि संचालित की जा रही है। सीएम शिवराज द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधिकारी द्वारा एक प्लान तैयार कर मामले को गंभीरता से लेने पर विचार किया जा रहा है।

Read More : MP : बिजली उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका, मई महीने में बिल में बढ़कर आएगी राशि, जेब पर पड़ेगा असर

भोपाल कमिश्नर द्वारा निर्देश दिए गए हैं इसमें कहा गया कि जेल से छूटने के बाद पिछले 6 साल में आरोपी किसगतिविधि में आए हैं। क्या प्रतिक्रिया है। इन पर नजर बनाए रखेगी। साथ ही इनके फीडबैक पीड़ित महिलाओं से लेगी। वही अपराधियों के लिस्ट पुलिस प्रशासन के पास मौजूद रहने के बाद अन्य को भी सुलझाने में पुलिस को सहायता मिलेगी। साथ ही अपराधियों के बीच एक संदेश दिया जाएगा कि प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध अपराध को क्षमा नहीं किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में हनुमान जयंती सहित अन्य त्योहारों को लेकर प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। अफवाह फैलाने वाले पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में डीसीपी ने अधिकारियों के सहित सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही बुधवारा से चार बत्ती चौराहे तक अधिकारियों के साथ भ्रमण भी किया था। डीसीपी ने संदेश जारी किया। जिसमें लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। अफवाह फैलाने वाले पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews