Bhopal Corona : निजी अस्पतालों को मिली कोरोना इलाज की सशर्त परमिशन, तय हुए इलाज के रेट

Bhopal Corona : निजी अस्पतालों को मिली कोरोना इलाज की सशर्त परमिशन, तय हुए इलाज के रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में कोरोना केसों (MP Corona cases) के बढ़ते प्रकरण के बीच राजधानी भोपाल में 5 निजी हॉस्पिटल (private hospital) में कोरोना का इलाज किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर अविनाश लवानिया (avinash lavania) ने अस्पतालों को अधिकृत कर दिया। इसके साथ ही कोरोना के इलाज के पैकेज भी तय कर दिए गए हैं।

दरअसल राजधानी भोपाल के 5 निजी अस्पतालों में अब कोरोना का इलाज किया जाएगा। इसके लिए 5000 से शुरू होकर 17000 तक रुपए कोरोना इलाज के लगेंगे। वहीं अस्पतालों को सशर्त परमिशन दी गई है। राजधानी भोपाल में जिन अस्पतालों को परमिशन दी गई है उसमें सिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, सिटी हॉस्पिटल, 24 * 7 रुद्राक्ष मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, मारुति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और ग्रीन सिटी हॉस्पिटल को शामिल किया गया है।

Read More : MP Board Exam : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों को दी बड़ी राहत, 15 जनवरी तक मिला मौका

कलेक्टर के आदेशानुसार इन अस्पतालों में एक दिन में निजी हॉस्पिटल में इलाज का खर्च 5 से 17 हजार रुपए तक देना होगा। इन पैकेज में जनरल वार्ड सहित आइसोलेशन वार्ड के 5 हजार रुपए देने होंगे। वहीं वेंटिलेटर सहित आईसीयू बेड का इलाज 17 हजार रुपए तय किया गया है। जनरल वार्ड सहित आइसोलेशन का खर्च 5000 रुपए देने होंगे। साथ ही HDU (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) सहित आइसोलेशन के 7500 रुपए देने होंगे।

वहीँ ICU सहित आइसोलेशन का खर्च 10 हजार रुपए रखा गया है।इसके अलावा ICU, वेंटिलेटर, आइसोलेशन का खर्च 17 हजार रुपए होते हैं। इसके अलावा सरकारी अस्पताल में अभी हमीदिया, एम्स, जेपी हॉस्पिटल और गाड़ियों में कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews